JIPMAT 2022 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एडमिट कार्ड किए जारी, jipmat.nta.ac.in पर करें डाउनलोड
JIPMAT 2022 ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट हॉल टिकट का इंतजार कर रहे उमीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। एनटीए यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र को रिलीज कर दिया है।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JIPMAT 2022: ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट ( Joint Integrated Programme in Management Admission Test ,JIPMAT) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JIPMAT 2022 के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट- jipmat.nta.ac.in पर रिलीज किया है। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
JIPMAT Admit Card 2022: How to download: ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाएं। इसके बाद, अब दिखाई देने वाले होमपेज पर, JIPMAT 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। इसके बाद, लॉगिन करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि सबमिट करें। इसके बाद, अपनी क्रेंडिशयल्य एंटर करें। इसके बाद, JIPMAT 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब एडमिट कार्ड पर विवरण देखें और इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।
बता दें कि JIPMAT 2022 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी कि सीबीटी मोड में किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा स्थल पर ले जाना अनिवार्य होगा, इसके बिना परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। NTA ने स्पष्ट किया है कि, वे JIPMAT 2022 के एडमिट कार्ड ऑफलाइन मोड में नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को केवल ऑफलाइन मोड में ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। वहीं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या उसमें जारी किए डेटा में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 011- 4075 9000 पर कॉल कर करना होगा या फिर एनटीए को jipmat@nta.ac.in पर लिख सकते हैं। वहीं परीक्षा से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।