Jharkhand JAC 10th Result 2020: 10वीं परीक्षा में 75.01 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल, लड़कों ने मारी बाजी
Jharkhand JAC 10th Result 2020 इस वर्ष के परिणाम में भी लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ कर बाजी मारी है। लड़कों का पास प्रतिशत 75.88 है।
Jharkhand JAC 10th Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं परीक्षा 2020 में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के भाग्य का फैसला हो चुका है। जेएसी द्वारा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। 10वीं परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट, jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं।
लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ा
इस बार जेएसी 10वीं बोर्ड परीक्षा में 75.01 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। वहीं, इस वर्ष के परिणाम में भी लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ कर बाजी मारी है। लड़कों का पास प्रतिशत 75.88 है। जबकि 74.25 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 3.88 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। 11 से 28 फरवरी, 2020 तक राज्यभर के 940 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। जबकि वर्ष 2019 में जेएसी 10वीं कक्षा के परिणाम 16 मई को जारी किए गए थे। जिसमें 71 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। पिछले वर्ष 73 प्रतिशत लड़के और 69 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं। कुल 4 लाख 38 हजार 256 परीक्षार्थियों में 3 लाख 10 हजार 158 परीक्षार्थी सफल रहे थे।
बता दें कि इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 3.88 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें 1,80532 लड़के शामिल थे। इनमें से 1,37003 लड़के सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, परीक्षा में 2,04612 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। जिनमे से 1,51925 लड़कियों ने सफलता हासिल की है।