Move to Jagran APP

JEE Main 2022: NTA ने जारी किए जेईई मेन जून परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की, 4 जुलाई तक कराएं आपत्ति दर्ज

JEE Main Answer Key 2022 जून 23 से 29 जून तक आयोजित इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम जेईई मेन 2022 के पहले सेशन के लिए प्रोविजिनल आंसर-की उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर 2 जुलाई 2022 को जारी कर दिए।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 07:26 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 07:54 AM (IST)
JEE Main 2022: NTA ने जारी किए जेईई मेन जून परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की, 4 जुलाई तक कराएं आपत्ति दर्ज
जेईई मेन 2022 आंसर-की पर उम्मीदवार 4 जुलाई की शाम 5 बजे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JEE Main Answer Key 2022: पहले चरण यानि जून सेशन की जेईई मेन 2022 परीक्षा में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (मेन) यानि जेईई मेन 2022 के जून सेशन के लिए प्रोविजिनल आंसर-की जारी कर दिए हैं। एजेंसी ने पेपर-1 (बीई/बीटेक), पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) के लिए जेईई मेन आंसर-की 2022 शनिवार, 2 जुलाई को जारी करते हुए साथ ही उम्मीदवारों की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट और परीक्षा के क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार जेईई मेन जून 2022 में सम्मिलित हुए थे, वे अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ-साथ क्वेश्चन पेपर और पूछे गये प्रश्नों के अनौपचारिक आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख, प्रिंट और डाउनलोड कर सकते हैं।

loksabha election banner

जेईई मेन जून 2022 आंसर-की डाउनलोड लिंक

JEE Main 2022: जेईई मेन आंसर-की पर 4 जुलाई तक कराएं आपत्ति दर्ज

एनटीए ने जेईई मेन आंसर-की 2022 जारी करने के साथ ही साथ उम्मीदवारों से विभिन्न प्रश्नों के लिए जारी उत्तरों पर आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। यदि किसी उम्मीदवार को एनटीए द्वारा जारी की गई आंसर-की से आपत्ति होती है तो वे इसे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकता है। एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा के आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न की दर से शुल्क लेने की घोषणा की है। साथ ही, एजेंसी ने जेईई मेन 2022 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2022 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित की है।

जेईई मेन आंसर-की 2022 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक

उम्मीदवारों से प्राप्त हुई आपत्ति की सम्बन्धित विषय के विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी और गलत पाए जाने पर संशोधित आंसर-की बाद में जारी की जाएगी, जो कि फाइनल आंसर-की होगी। परिणामों की घोषणा संशोधित जेईई मेन आंसर-की 2022 के आधार पर की जाएगी।

बता दें कि एनटीए ने NIT, IIIT, आदि संस्थानों में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी यूजी कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2022 का आयोजन 23 से 29 जून तक देश भर के 501 शहरों और भारत के बाहर 22 शहरों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.