Move to Jagran APP

JEE Main 2022 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से हो जाएंगे बंद, जानें कैसे करें आवेदन

JEE Main 2022 Session 2 जेईई मेन 2022 सत्र 2 का आयोजन 21 जुलाई 22 23 24 25 26 27 28 29 और 30 2022। वहीं इस सत्र के लिए जेईई मेंस के एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 09:36 AM (IST)
JEE Main 2022 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से हो जाएंगे बंद, जानें कैसे करें आवेदन
जेईई मेंस सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से बंद हो जाएंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JEE Main 2022 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से बंद हो जाएंगे। नेशलन टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA की ओर से रिलीज किए गए शेड्यूल के अनुसार, ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आज, 30 जून, 2022 की रात 9 बजे बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, जिन्होंने अभी तक अप्लाई नहीं कर पाया हो, वे अब फटाफट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं शुल्क भुगतान की सुविधा रात 11:50 बजे तक उपलब्ध है। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई अन्य आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

जेईई मेन 2022 सत्र 2 भी सत्र 1 की तरह ही कई दिनों में आयोजित किया जाएगा। इसके अनुसार, सेशन 2 का आयोजन 21 जुलाई, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30, 2022। वहीं इस सत्र के लिए, जेईई मेंस के एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

JEE Main 2022 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 के लिए ऐसे करें आवेदन

जेईई मेंस सेशन 2 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स Joint Entrance Examination की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'सत्र 2 (दो) जेईई (मेन) 2022 के लिए पंजीकरण। अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और सभी विवरण देकर आवेदन पत्र भरें। अब फीस का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसेक बाद एक बार हो जाने के बाद, भविष्य के संदर्भों के लिए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट करें।

जेईई मेन 2022 सेशन 1 का आयोजन 29 जून, 2022 को समाप्त हो गया है। वहीं अब सभी छात्र जेईई मेंस आंसर-की और परिणाम अपडेट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आंसर-की रिलीज की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.