Move to Jagran APP

JEE Advanced 2023 परीक्षा पाठ्यक्रम में हुआ यह बड़ा बदलाव, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

संशोधित भौतिकी पाठ्यक्रम के अनुसारन्यूटन लॉ ऑफ मोशनstatic and dynamic friction वर्क एंड पॉवरगुरुत्वाकर्षण का नियम गुरुत्वाकर्षण क्षमता और क्षेत्र केपलर का नियम सहित अन्य टॉपिक्स को शामिल किया है। वहीं गणित सेक्शन में सेटस संबंध और कार्य बीजगणित और वैक्टर शामिल हैं। इसमें मैट्रिसेस को भी जोड़ा गया है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 01:32 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 01:32 PM (IST)
JEE Advanced 2023 परीक्षा पाठ्यक्रम में हुआ यह बड़ा बदलाव, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस परीक्षा पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है।

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस परीक्षा पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है। आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए तय पाठ्यक्रम को संशोधित किया गया है। इसके तहत परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में कुछ टॉपिक्स में परिर्वतन किया गया है। अब जेईई एडवांस परीक्षा 2023 नए सिलेबस के आधार पर आयोजित की जाएगी। वहीं रिवाइज्‍ड पाठ्यक्रम से संबंधित डिटेल्ड नोटिफिकेशन के संबंध में ऑफिशियल वेसबाइट jeeadv.ac.in पर जानकारी उपलब्ध कराई गई हैं। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स साल 2023 में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।

loksabha election banner

संशोधित भौतिकी पाठ्यक्रम के अनुसार, न्यूटन लॉ ऑफ मोशन,static and dynamic friction, वर्क एंड पॉवर, गुरुत्वाकर्षण का नियम, गुरुत्वाकर्षण क्षमता और क्षेत्र, केपलर का नियम सहित अन्य टॉपिक्स को शामिल किया है। इसके अलावा, केमिस्ट्री के पाठ्यक्रम में सामान्य खंड में परमाणुओं और अणुओं की अवधारणा, डाल्टन के परमाणु सिद्धांत, मोल अवधारणा, रासायनिक सूत्र, संतुलित रासायनिक समीकरण, शामिल हैं। वहीं गणित सेक्शन में सेटस, संबंध और कार्य, बीजगणित और वैक्टर शामिल हैं। इसमें मैट्रिसेस भी शामिल है। इसके अलावा तीनों विषयों में हुए बदलाव से जुड़ी जरूरी डिटेल्स को आधिकारिक सूचना में चेक कर सकते हैं। 

JEE Advanced 2023: जेईई रिवाइज्ड सिलेबस को ऐसे करें डाउनलोड

जेईई रिवाइज्ड सिलेबस को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, Revised syllabus to be followed from JEE Advanced 2023 संशोधित पाठ्यक्रम ऑनलाइन है। अब यहां क्लिक करके संशोधित पाठ्यक्रम की जांच करें। फिर उम्मीदवारों को "जेईई (एडवांस 2023 ) से संशोधित पाठ्यक्रम प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करना चाहिए। पाठ्यक्रम पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद उम्मीदवार चाहें तो नीचे उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.