Move to Jagran APP

JAC 12th Result 2021: घोषित हुए झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट jacresults.com पर इस लिंक से करें चेक

JAC 12th Result 2021 झारखण्ड जैक 12वीं रिजल्ट 2021 राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने घोषित कर दिया है। घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा साइंस स्ट्रीम में इस बार 64 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 09:40 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 04:46 PM (IST)
JAC 12th Result 2021: घोषित हुए झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट  jacresults.com पर इस लिंक से करें चेक
स्टूडेंट्स झारखण्ड बोर्ड 12वी रिजल्ट 2021 ऑफिशियल वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com के साथ-साथ जागरणजोश (JagranJosh.com) पर भी चेक करें।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। JAC 12th Result 2021 Live Update: झारखण्ड जैक 12वीं रिजल्ट 2021 राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने घोषित कर दिया है। घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, साइंस स्ट्रीम में इस बार 64 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस प्रकार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) यानि झारखण्ड बोर्ड द्वारा इंटर के नतीजों की घोषणा आज, 30 जुलाई 2021 को कर दी गयी है। काउंसिल से प्राप्त जानकारी के आधार पर जैक 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा शाम 4.30 बजे की गयी। आधिकारिक घोषणा के बाद झारखण्ड बोर्ड 12वी रिजल्ट 2021 लिंक चेक करने का लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव किया गया। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपना झारखण्ड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 को जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर सकते हैं।

loksabha election banner

जैक 12वीं रिजल्ट 2021 जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक

जैक 12वीं रिजल्ट 2021 - आर्ट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक

जैक 12वीं रिजल्ट 2021 - कॉमर्स ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक

जैक 12वीं रिजल्ट 2021 - साइंस ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक

JAC 12th Result 2021 Live Update @ 4:00 PM रिजल्ट समय पर आई बड़ी अपडेट 

जैक 12वीं रिजल्ट को लेकर ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट  जल्द ही जारी किया जाएगा। छात्र-छात्राएं बस तैयार रहें, जल्द ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। 

JAC 12th Result 2021 Live Update @ 2: 45 PM  ऐसे करें चेक

  • ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से
  • एसएमएस के माध्यम से
  • डिजिलॉकर के माध्यम से 

JAC 12th Result 2021 Live Update @ 2: 38 PM रिजल्ट पर इन डिटेल को अच्छी तरह करें चेक 

रोल नंबर और कोड

छात्र का नाम

संबंधित स्ट्रीम (कला/विज्ञान/वाणिज्य)

पिता का नाम

माता का नाम

विषयवार थ्योरी और व्यावहारिक अंक

स्कूल/कॉलेज का नाम

JAC 12th Result 2021 Live Update: पिछले साल ऐसा था रिजल्ट 

JAC 12th आर्ट्स स्टूडेंट्स- 1,29,263

JAC 12th कॉमर्स स्टूडेंट्स- 28,515

JAC 12th साइंस स्टूडेंट्स - 76,585

JAC 12th Result 2021 Live Update @ 2:20 PM रिजल्ट समय को लेकर संशय बरकरार 

झारखंड 12वीं के नतीजों के समय को लेकर लगातार संशय की स्थिति बनी हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में नतीजे जारी होने का समय अब से कुछ देर बाद यानी कि 3 बजे बताया जा रहा है तो वहीं कुछ में 4 बजे रिजल्ट जारी होने की संभावना है।  

ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक 1 पर करें क्लिक

जागरण जोश पर रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करना होगा लिंक  

JAC 12th Result 2021 Live Update @ 2:00 PM हैवी ट्रैफिक के कारण हो सकती है दिक्कत

12वीं रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं को आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट देखने में समस्या हो सकती है इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे थोड़ा धैर्य रखें।

JAC 12th Result 2021 Live Update @ 1: 50 PM SMS से ऐसे कर पाएंगे चेक

JAC12 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले टाइप करें (स्पेस) JAC12th result फिर रोल नंबर

के साथ 56263 पर भेजें।

JAC 12th Result 2021 Live Update @ 1: 40 PM इस आधार पर दिया जाएगा रिजल्ट

जेएसी कक्षा 12वीं के परिणाम मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर तैयार किए जाएंगे। जेएसी 12वीं परिणाम 2021 के लिए मूल्यांकन कक्षा 11 में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

JAC 12th Result 2021 Live Update @ 1: 30 PM डिजिलॉकर के माध्यम से ऐसे करें चेक 

डिजिलॉकर के माध्यम से जेएसी कक्षा 12 परिणाम 2021 की जांच के लिए इन स्टेप्स को किया फॉलो

झारखंड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले https://www.digilocker.gov.in/dashboard पर जाएं और होमपेज पर 'एजुकेशन' सेक्शन पर क्लिक करें।इसके बाद आपको एक नए टैब पर ले जाया जाएगा, जहां आपको शिक्षा बोर्डों और विश्वविद्यालयों की एक सूची मिलेगी। उस खंड में झारखंड एकेडमिक काउंसिल या जेएसी की तलाश करें। इसके बाद अपनी क्रेंडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और जेएसी कक्षा 12 परिणाम 2021 से संबंधित विकल्प पर क्लिक करें। अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट दबाएं। एक बार हो जाने के बाद परिणाम एक नए पेज में खुल जाएगा

। डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।

JAC 12th Result 2021 Live Update  @ 1:20 PM इस साल आयोजित नहीं हुई थी परीक्षा  

कोविड -19 मामलों में वृद्धि के कारण जेएसी ने इस साल राज्य बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित नहीं की। परीक्षा शुरू में 9 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में मई के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, 10 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी।

JAC 12th Result 2021 Live Update @ 1:15 PM इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट कर सकेंगे चेक

jac.nic.in

Jharresults.nic.in

jac.jharkhand.gov.in

JAC 12th Result 2021 Live Update @ 1:10 PM पिछले साल ऐसा रहा था परिणाम

साल 2020 के परिणामों में, आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 82.07 प्रतिशत था, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में, 77.37% उत्तीर्ण हुए। वहीं पिछले साल केवल 59.72 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ विज्ञान स्ट्रीम सबसे कम प्रदर्शन करने वाली स्ट्रीम थी।

JAC 12th Result 2021 Live Update @ 1:00 PM तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ होंगे घोषित 

झारखंड बोर्ड आज साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि कक्षा 12 के परिणाम को स्ट्रीम के अनुसार जांचने के लिए या तो एक अलग लिंक होगा या फिर छात्रों को स्क्रॉल डाउन मेनू में अपनी स्ट्रीम का चयन करना होगा।

इन स्टेप में चेक करें जैक 12वीं रिजल्ट 2021

झारखण्ड राज्य बोर्ड से सम्बद्ध सरकारी और निजी स्कलों में एकेडेमिक ईयर 2020-21 के दौरान इंटर यानि कक्षा 12 के छात्र – छात्राएं अपना जैक 12वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए आधिकारिक घोषणा के बाद काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर या झारखण्ड रिजल्ट पोर्ट्ल, jacresults.com पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर एक्टिव किये जाने वाले रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नये पेज पर मांगे गये अपने विवरणों (जैसे रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करें। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना जैक 12वीं रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर देख पाएंगे।

बता दें कि कोरोना (कोविड-19) महामारी की दूसरी लहर के चलते झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) परीक्षाओं को रद्द किया गया था। इसके वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से तैयार नतीजे घोषित किये किया जाने हैं। इस बीच झारखण्ड बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 3.7 लाख छात्र झारखण्ड 12वीं रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे हैं। ये स्टूडेंट्स जैक 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा के बाद अपने नतीजे jacresults.com पर देख पाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.