Move to Jagran APP

JAC 12th Arts, Commerce Result 2022: आ गई डेट, सोमवार को घोषित होंगे झारखण्ड बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स के नतीजे

JAC 12th Arts Commerce Result 2022 झारखण्ड अधिविद्य परिषद द्वारा जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 और जैक 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 की घोषणा सोमवार 27 जून 2022 की जाएगी। घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक आधिकारिक वेबसाइट और जागरणजोश पर देख सकेंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 11:03 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 02:25 PM (IST)
JAC 12th Arts, Commerce Result 2022: आ गई डेट, सोमवार को घोषित होंगे झारखण्ड बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स के नतीजे
जैक 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट 2022 लिंक को jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव किया जाएगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JAC 12th Arts, Commerce Result 2022: झारखण्ड बोर्ड 12वीं आर्टिस रिजल्ट 2022 और झारखण्ड बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी या जैक), रांची द्वारा कक्षा 12 कला और वाणिज्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा सोमवार, 27 जून 2022 को  की जाएगी।  परिषद सचिव महीप कुमार सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि कला व वाणिज्य वर्गों के नतीजों की घोषणा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिणाम घोषित किए जाने के बाद परीक्षार्थी अपना जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 और जैक 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 को आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से चेक कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त छात्र अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (Jagranjosh.com) पर भी चेक कर सकेंगे, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

loksabha election banner

बता दें कि इससे पहले झारखण्ड बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के परिणामों की घोषणा हाल ही में 21 जून 2022 को की गई थी। दोनों ही कक्षाओं के परिणाम राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा की गई थी।

इन स्टेप में देखें मार्कशीट

छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 और जैक 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए औपचारिक ऐलान के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा और फिर रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा। फिर अपने सम्बन्धित स्ट्रीम के लिए झारखण्ड बोर्ड जैक 12वीं रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर छात्रों को अपना रोल नंबर और मांगे गये अन्य विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स उनकी मार्कशीट की हार्ड कॉपी उनके सम्बन्धित स्कूल द्वारा बाद में जारी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.