Move to Jagran APP

JAC 10th, 12th Science Result 2022: झारखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं साइंस के नतीजे आज घोषित, ऐसे करें चेक

JAC 10th 12th Science Result 2022 झारखण्ड बोर्ड जेएसी 10वीं रिजल्ट 2022 और जेएसी 12वीं साइंस रिजल्ट की घोषणा आज 21 जून 2022 को दोपहर 2.30 बजे के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा जैक कार्यालय में की गयी। परिणाम दिए गए लिंक से देखें।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Tue, 21 Jun 2022 08:18 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2022 03:30 PM (IST)
JAC 10th, 12th Science Result 2022: झारखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं साइंस के नतीजे आज घोषित, ऐसे करें चेक
झारखण्ड बोर्ड जेएसी 10वीं, 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 के लिए लिंक jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JAC 10th, 12th Science Result 2022: झारखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी), रांची की वर्ष 2021-22 के लिए राज्य के सम्बद्ध स्कूलों में कक्षा 10 और कक्षा 12 साइंस स्ट्रीम के छात्र-छात्राओं के लिए इस साल आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के लिए नतीजों की घोषणा आज यानि मंगलवार, 21 जून 2022 को कर दी गई है। इस सम्बन्ध में जानकारी जेएसी सचिव महिप कुमार सिंह द्वारा साझा की गई थी। सचिव ने बताया था कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो मंगलवार दोपहर 2.30 बजे के बाद जैक कार्यालय में झारखण्ड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 और झारखण्ड बोर्ड इंटर साइंस रिजल्ट 2022 की घोषणा करेंगे। हालांकि, जेएसी सचिव ने आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 12वीं के नतीजे बाद में इसी माह के दौरान घोषित किए जाने की जानकारी दी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: झारखण्ड 10वीं और 12वीं साइंस के नतीजे आज, शिक्षा मंत्री करेंगे घोषित

JAC 10th, 12th Science Result 2022: इन वेबसाइट पर देखें अपना परिणाम

झारखण्ड बोर्ड जेएसी 10वीं रिजल्ट 2022 और जेएसी 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 की निर्धारित समय पर घोषणा के बाद दोनो ही कक्षाओं के परिणाम और विषयवार प्राप्तांक देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव किया गया। परीक्षार्थी लिंक एक्टिव होने के बाद अपने कक्षा से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करके और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर सबमिट करके परिणाम और प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। होंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद परीक्षार्थियों को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राएं अपना परिणाम और मार्क्स जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.