Move to Jagran APP

JAC 10th, 12th Result 2022: झारखण्ड बोर्ड इस तारीख तक घोषित तक सकता है 10वीं, 12वीं के नतीजे, 7 लाख छात्रों को है इंतजार

JAC 10th 12th Result 2022 झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा अगले माह की जाएगी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम 15 जून 2022 तक घोषित किए जा सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 11:30 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 11:30 AM (IST)
JAC 10th, 12th Result 2022: झारखण्ड बोर्ड इस तारीख तक घोषित तक सकता है 10वीं, 12वीं के नतीजे, 7 लाख छात्रों को है इंतजार
जेएसी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 से सम्बन्धित आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर चेक करते रहें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JAC 10th, 12th Result 2022: जेएसी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे करीब 7 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी), रांची द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। विभिन्न मीडिया खबरों की मानें तो जेएसी 10वीं रिजल्ट 2022 और जेएसी 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 15 जून तक की जा सकती है। ऐसे झारखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं अपना परिणाम जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर पाएंगे। हालांकि, छात्रों को ध्यान देना चाहिए यहां दी गई नतीजों की तिथि संभावित हैं और जेएसी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की परिणाम घोषणा के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जल्द ही परिषद द्वारा प्रकाशित की जाएगी।

loksabha election banner

JAC 10th, 12th Result 2022: ऐसे चेक कर पाएंगे परिणाम

JAC कक्षा 10 और 12 के परिणाम 2022 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट, jacresults.com पर की जाएगी। आधिकारिक तौर पर घोषणा के बाद जेएसी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक को रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव किया जाएगा। इन लिंक पर क्लिक करके और फिर नये पेज पर छात्र अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करके परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। नतीजों का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - SSC ने निकाली देश भर के उम्मीदवारों के लिए 1920 और लदाख के लिए 797 सरकारी नौकरियां, आवेदन जारी

बता दें कि झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी), रांची द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षाओं के आयोजन के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 12 मई को शुरू हुआ था। प्रक्रिया पूरी होने और आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र – छात्राएं अपना परिणाम रिजल्ट पोर्टल पर देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें - CRIS Recruitment 2022: रेल मंत्रालय के रेल सूचना प्रणाली केंद्र में 150 सरकारी नौकरियां सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स के लिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.