Move to Jagran APP

ISRO URSC Answer Key 2024: क्या इसरो ने 18 अप्रैल को आयोजित भर्ती परीक्षा के आंसर-की जारी कर दिए? पढ़ें अपडेट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) में विभिन्न विज्ञापित पदों पर भर्ती की निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 18 अप्रैल 2024 को आयोजित कंप्यटूर बेस्ड टेस्ट (CBT) के प्रोविजिनल आंसर-की (ISRO URSC Answer Key 2024) जारी कर दिए जाने की जानकारी खबरों में दी जा रही है। इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर उत्तर-कुंजियां डाउनलोड कर सकेंगे।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Published: Fri, 26 Apr 2024 11:08 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 11:23 AM (IST)
ISRO URSC Answer Key 2024: इसरों में कुल 224 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही चयन प्रक्रिया।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ISRO URSC द्वारा 18 अप्रैल को आयोजित CBT में सम्मिलित हुए कैंडिडेट्स के लिए अपडेट। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) में विभिन्न विज्ञापित पदों पर भर्ती की निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 18 अप्रैल 2024 को आयोजित कंप्यटूर बेस्ड टेस्ट (CBT) के प्रोविजिनल आंसर-की जारी कर दिए जाने की जानकारी खबरों में दी जा रही है। हालांकि, इसरो की आधिकारिक वेबसाइट, isro.gov.in पर उत्तर-कुंजियां (ISRO URSC Answer Key 2024) जारी कर दिए जाने को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है।

loksabha election banner

ISRO URSC Answer Key 2024: इन स्टेप में कर सकेंगे डाउनलोड

ऐसे में जो उम्मीदवार ISRO URSC द्वारा वैज्ञानिक/अभियंता एससी, तकनीकी सहयाक, वैज्ञानिक सहायक, ग्रंथालय सहायक, तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी, कुक, फायरमैन-ए, एचवीडी-ए और एलवीडी-ए के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित CBT में सम्मिलित हुए थे, वे आंसर-की (URSC Answer Key 2024) को लेकर आधिकारिक अपडेट और इन्हें डाउनलोड करने के लिए इसरो की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में URSC आंसर-की 2024 को ISRO द्वारा पूर्व में एक्टिव किए गए इस परीक्षा के प्रवेश पत्र लिंक से ही डाउनलोड किए जाने की जानकारी दी जा रही है, जो कि निम्नलिखित है:-

ISRO URSC आंसर-की 2024 डाउनलोड लिंक

उम्मीदवार इस लिंक से माध्यम से सम्बन्धित पेज पर जाकर अपना अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड की डिटेल से लॉग-इन करके आंसर-की (ISRO URSC Answer Key 2024) को देख पाएंगे। साथ ही, दिए गए लिंक से इन उत्तरों पर अपनी आपत्तियों को भी दर्ज करा सकेंगे। खबरों के मुताबिक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक समय अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़ें - UPSC CAPF 2024 Notification: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 506 पदों पर होंगी नियुक्तियां

बता दें कि ISRO URSC में कुल 224 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक संचालित की गई थी। इसके बाद पहले चरण में CBT का आयोजन 18 अप्रैल को किया गया था, जिसके लिए आंसर-की (URSC Answer Key 2024) जारी कर दिए जाने की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.