INI CET 2021 Result: घोषित हुए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे, ऐसे करें चेक
INI CET 2021 Result अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET 2021) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर कल 27 नवंबर 2020 को जारी किया जाएगा।
INI CET 2021 Result: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS), नई दिल्ली द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET 2021) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट, aiimsexams.org पर परिणाम उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने INI CET परीक्षा में हिस्सा लिया है, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। बता दें कि कंप्यूटर आधारित INI CET 2021 का आयोजन 20 नवंबर को किया गया था।
इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट
INI CET परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, aiimsexams.org पर विजिट करें। होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां एकेडमिक कोर्सेज सेक्शन में जाएं। इसके बाद संबंधित परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां पीडीएफ फाइल में उम्मीदवारों के रिजल्ट उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और केटेगरी के अनुसार, अपना रैंक और पर्सेंटाइल चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें और आगे उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
बता दें कि इस वर्ष, INI CET 2021 आयोजन 20 नवंबर को देश भर के 129 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। INI CET 2021 के माध्यम से AIIIMS, JIPMER, PGIMER और NIMHANS में मास्टर्स ऑफ सर्जरी (MS), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM), MCh और मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) के 815 सीटों पर उम्मीदवारों को प्रवेश दिए जाएंगे। बता दें कि हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS ) ने एम्स पीजी स्टेज 1 परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित किया है। जनवरी 2021 सेशन के लिए डीएम / एमसीएच और एमडी (अस्पताल प्रशासन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।