Move to Jagran APP

Independence Day 2020 Quiz: स्वतंत्रता दिवस पर इन10 सवालों का जवाब देकर परखिए अपनी नॉलेज

Independence Day 2020 Quiz सम्पूर्ण देशवासी कल भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। कल का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 05:01 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 10:43 AM (IST)
Independence Day 2020 Quiz: स्वतंत्रता दिवस पर इन10 सवालों का जवाब देकर परखिए अपनी नॉलेज
Independence Day 2020 Quiz: स्वतंत्रता दिवस पर इन10 सवालों का जवाब देकर परखिए अपनी नॉलेज

Independence Day 2020 Quiz: हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी 15 अगस्त, 1947 को मिली थी। तब से इस दिन को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है। सम्पूर्ण देशवासी कल भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। कल का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस को सभी साथ मिलकर राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं। इस आर्टिकल में स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों पर प्रश्न दिए जा रहे हैं, जिससे आपका ज्ञान का स्तर तो बढ़ेगा ही और साथ ही, आपको आजादी से जुड़ी अपनी जानकारियों को परखने का मौका भी मिलेगा।

loksabha election banner

1. पहली बार भारत का राष्ट्रीय ध्वज कब और कहां फहराया गया था?

A. 10 अगस्त 1910, गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई

B. 5 अगस्त 1906, इंडिया गेट, दिल्ली

C. 7 अगस्त 1908. लाल किला, दिल्ली

D. 7 अगस्त 1906, पारसी बगान स्क्वायर, कोलकाता

Ans. D

2. लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त को ही भारत का स्वतंत्रता दिवस के रूप में क्यों चुना?

A. क्योंकि इसी बर्लिन में नाज़ी हुकुमत समाप्त हुई थी।

B. क्योंकि इस दिन यू.के ने सीरिया को अपने कब्ज़े में किया था।

C. क्योंकि इस दिन यू.के ने लेबनान को अपने कब्ज़े में किया था।

D. क्योंकि इसी दिन जापान के सहयोगी बलों के आत्मसमर्पण की दूसरी सालगिरह थी।

Ans. D

3. अंग्रेजों ने भारत पर कितने साल शासन किया था?

A. करीब 100 साल

B. करीब 170 साल

C. करीब 200 साल

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. C

4. भारत की स्वतंत्रता के लिए भारतीय राष्ट्रीय सेना का निर्माण किसने किया था?

A. महात्मा गांधी

B. सुभाष चंद्र बोस

C. जवाहर लाल नेहरू

D. चंद्रशेखर आजाद

Ans. B

5. “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा” नारा किसने दिया?

A. भगत सिंह

B. बाल गंगाधर तिलक

C. मंगल पांडेय

D. सुभाष चंद्र बोस

Ans. D

6. असहयोग आंदोलन की शुरुआत कब हुई?

A. 1 अगस्त 1920

B. 14 नवंबर 1930

C. 5 सितंबर 1932

D. 4 नवंबर 1942

Ans. A

7. “चौरी चौरा” काण्ड कब हुआ?

A. 1928

B. 1922

C. 1890

D. 1930

Ans. B

8. सविनय अवज्ञा आंदोलन कब शुरू हुआ?

A. 1940

B. 1920

C. 1928

D. 1930

Ans. D

9. किसने अपने संविधान में संशोधन किया और भारत की आजादी के बाद गोवा को अपना राज्य घोषित किया, लेकिन असफल रहे?

A. डच

B. पुर्तगाली

C. अंग्रेज

D. फ्रेंच

Ans.B

10. भारत का संविधान कब से लागु हुआ था?

A. 15 अगस्त 1950

B. 15 अगस्त 1947

C. 26 जनवरी 1947

D. 26 जनवरी 1950

Ans. D


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.