IBPS Clerk Result 2019: जल्द जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
IBPS Clerk Result 2019, IBPS इस भर्ती के माध्यम से देश भर में क्लर्क के 7275 पदों को भरेगा। इसका परिणाम मार्च 2019 के पहले सप्ताह तक घोषित होगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। IBPS Clerk Result 2019, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा मुख्य परीक्षा (Main exam) के लिए IBPS Clerk Result 2019 को जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार इसके परिणाम IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर देख सकते हैं।
उम्मीदवार जो अपने IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें कुछ और दिनों तक प्रतीक्षा करने की जरूरत है। सूत्रों के अनुसार, IBPS इसका परिणाम मार्च 2019 के पहले सप्ताह तक घोषित करेगा।
ऐसे करे चेक
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- टिकर में IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम 2018 स्क्रॉल पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल और कैप्चा कोड इंटर करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
- भविष्य के उपयोग के लिए आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारियां
- IBPS मुख्य परीक्षा 2018, 20 जनवरी 2019 को आयोजित की गई थी।
- यह परीक्षा 2 घंटे और 40 मिनट की अवधि की थी।
- क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 8,9,15 और 16 दिसंबर, 2018 को आयोजित की गई थी।
- IBPS इस भर्ती के माध्यम से देशभर में क्लर्क के 7275 पदों को भरेगा।
- अधिक जानकारी के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
बता दें कि IBPS एक स्वायत्त निकाय है, जो मुख्य रूप से बैंकिंग क्षेत्र में भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराता है।