Move to Jagran APP

HPOBSE 10th Result 2022 Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट के संबंध में जरूरी सूचना, यहां करें चेक

HPOBSE 10th Result 2022 Date हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने हाल ही में 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके बाद से ही स्टूडेंट्स दसवीं के नतीजे जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 11:22 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 11:22 AM (IST)
HPOBSE 10th Result 2022 Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट के संबंध में जरूरी सूचना, यहां करें चेक
HPOBSE 10th Result 2022 Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट के संबंध में जरूरी सूचना है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। HPOBSE 10th Result 2022 Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट के संबंध में जरूरी सूचना है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Himachal Pradesh Board of School Education) जल्द ही दसवीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में संभावना जताई जा रही है कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड इसी सप्ताह रिजल्ट जारी कर सकता है। वहीं स्थानीय मीडिया सूत्रों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि HPBOSE 10वीं का परिणाम 24 जून 2022 को आने की उम्मीद है। हालांकि कक्षा 10 के छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि एचपीबीओएसई 10 वीं कक्षा के परिणाम 2022 की आधिकारिक अधिसूचना जारी होना बाकी है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एचपीबीओएसई की आधिकारिक सूचना के लिए वेबसाइट पर hpbose.org पर विजिट कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि नतीजे जारी होने के बाद चेक करने के लिए अपना लॉगिन विवरण जमा करके अपना परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

loksabha election banner

HPBOSE 10th Class Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट (hpbose.org) पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, 'हिमाचल बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2022' के लिए लिंक खोजें। इसके बाद, 'हिमाचल बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें। आपको अपना रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद, बिना किसी त्रुटि के सभी विवरण सही ढंग से दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं। इसके बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अपना HPBOSE 10वीं कक्षा का परिणाम 2022 डाउनलोड करें और सहेजें। भविष्य के संदर्भ के लिए आपको अपने HPBOSE 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 का प्रिंटआउट भी लेना चाहिए।

HPBOSE 12वीं परीक्षा 2022 में कुल 87,871 छात्र उपस्थित हुए थे। इस साल, एचपी 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 93.91% रहा है। वहीं कुल 82342 परीक्षार्थी पास हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.