Move to Jagran APP

HPBOSE 10th Topper List 2020: कांगड़ा की तनु 98.71 प्रतिशत हासिल कर बनीं स्टेट टॉपर, टॉप 3 में भी छात्राओं का दबदबा

HPBOSE 10th Topper List 2020 हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOS) ने 10वीं का रिजल्ट में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने टॉप 3 में जगह बनाई है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 06:09 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 07:09 PM (IST)
HPBOSE 10th Topper List 2020: कांगड़ा की तनु 98.71 प्रतिशत हासिल कर बनीं स्टेट टॉपर, टॉप 3 में भी छात्राओं का दबदबा
HPBOSE 10th Topper List 2020: कांगड़ा की तनु 98.71 प्रतिशत हासिल कर बनीं स्टेट टॉपर, टॉप 3 में भी छात्राओं का दबदबा

HPBOSE 10th Topper List 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, (HPBOS) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 68.11 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। कांगड़ा जिले की रहने वाली तनु नाम की छात्रा ने परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने परीक्षा में 691 अंक हासिल किया हैं, जो कि 98.71 प्रतिशत है। वहीं दूसरे स्थान क्षितिज शर्मा रहे, उन्हें 700 में से 690 अंक मिले हैं जो कि 98.57 फ़ीसदी है। क्षितिज न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपाल नगर हमीरपुर के छात्र हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर तीन छात्रों - बिलासपुर से बंश गुप्ता, शगुन राणा और अनीशा शर्मा ने बाजी मारी है। इनके 700 में से 689 अंक आए हैं जो कि 98.43 फीसदी है।

loksabha election banner

HPBOSE 10th Topper List 2020:

-तनु ने 98.71 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।

-क्षितिज शर्मा ने 98.57 फ़ीसदी अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे।

- वहीं तीसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट्स रहें। इनमें बंश गुप्ता, शगुन राणा और अनीशा शर्मा हैं। इन तीनों ने कुल 98.43 फीसदी अंक पाए हैं।

ये हैं पिछले साल यानी कि 2019 के टॉपर

अथर्व ठाकुर ने 98.71% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहें थे।

पारस, ध्रुव शर्मा, रिधि शर्मा ने 98.57% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

कोमल जिंटा और साक्षी ने 98.43% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।

रुचिरा सिंह और मन्नत राणा ने 98.29% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया था।

कृतिका ठाकुर और लोकेश्वरी ने 98% अंकों के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया था।

बता दें कि इस बार परीक्षा में कुल 1.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। साल 2019 में 10वीं का परीक्षा परिणाम का परिणाम 67.9 फीसदी रहा था। वहीं परीक्षा में कुल 1 लाख 11 हजार 980 विद्यार्थी शामिल हुए थे,जिनमें से कुल 67,319 स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं 6395 छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी पड़ी थी। वहीं आंकड़ों के मुताबिक यह परिणाम पिछले 3 साल में सबसे कम रहा था। वहीं टॉप टेन मेरिट में 39 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसके तहत 11 लड़के और 28 लड़कियां टॉप टेन की लिस्ट में आई थीं। साल 2019 में 10वीं बोर्ड की परीक्षा 7 मार्च से लेकर 20 मार्च तक आयोजित की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.