Move to Jagran APP

HPBOSE 10th Result 2022 date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं रिजल्ट का इंतजार करे स्टूडेंट्स के लिए अहम सूचना, करें चेक

HPBOSE 10th Result 2022एचपीबीओएसई 10वीं की परीक्षा में रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 1.15 लाख छात्र एचपी बोर्ड कक्षा 10 टर्म 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने भी अन्य राज्यों के पैर्टन को फॉलो करते हुए दो टर्म में ही आयोजित की गई थी।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 09:37 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 01:11 PM (IST)
HPBOSE 10th Result 2022 date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं रिजल्ट का इंतजार करे स्टूडेंट्स के लिए अहम सूचना, करें चेक
हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं का रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो सकता है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। HPBOSE 10th Result 2022 date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं का रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है। हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एचपीबीओएसई (Himachal Pradesh Board of School Education, HPBOSE) 10वीं का परिणाम 2022 आज यानी कि 28 जून, 2022 को रिलीज नहीं होगा। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बोर्ड आज नतीजे नहीं जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में HPBOSE के अधिकारियों ने साझा किया है कि कक्षा 10वीं का परिणाम 2022 आज जारी नहीं किया जाएगा। एचपीबीओएसई 10वीं के परिणाम अगले कुछ दिनों में उन्हें जारी करने की उम्मीद कर रहे हैं।

loksabha election banner

पहले आज जारी होने थे नतीजे 

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले एचपी बोर्ड आज दसवीं का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org/ पर रिलीज होना था। हालांकि हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं का रिजल्ट के नतीजे जारी होने का टाइम फिलहाल जारी नहीं किया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें समय के बारे में जानकारी मिल सके। 

एचपीबीओएसई 10वीं की परीक्षा में रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 1.15 लाख छात्र एचपी बोर्ड कक्षा 10 टर्म 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। वहीं इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने भी अन्य राज्यों और सीबीएसई बोर्ड की दो टर्म परीक्षाएं होने के चलते दो टर्म में ही आयोजित की गई थी। वहीं हिमाचल प्रदेश बोर्ड के लिए टर्म 1 का परिणाम फरवरी में घोषित किया गया था। इसके अलावा, बोर्ड ने बीते दिन ही HPBOSE 12वीं का रिजल्ट 2022 भी जारी कर दिया है। बता दें कि एचपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 26 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थीं।

How to check HPBOSE 10th result 2022: एचपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम देखने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो

एचपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org 10वीं रिजल्ट 2022 पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर, लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन पर जाएं। अब एचपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रोल नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें। अब एचपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद, एक स्क्रीनशॉट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.