Move to Jagran APP

Himachal Board class 10 toppers list 2022: हिमाचल प्रदेश दसवीं में प्रियंका और देवांगी शर्मा बनीं टॉपर, टॉप 10 में 67 लड़कियां शामिल

Himachal Board class 10 toppers list 2022 साल 2021 की बात करें तो इस साल परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई थीं। कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के चलते परीक्षाए कैंसिल कर दी गई थीं। इसके बाद आंतरिक मूल्यांकन के चलते एग्जाम का रिजल्ट घोषित किया गया था।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 11:07 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 11:42 AM (IST)
Himachal Board class 10 toppers list 2022: हिमाचल प्रदेश दसवीं में प्रियंका और देवांगी शर्मा बनीं टॉपर, टॉप 10 में 67 लड़कियां शामिल
Himachal Board class 10 toppers list 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने दसवीं के नतीजों की घोषणा कर दी हे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Himachal Board class 10 toppers list 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने दसवीं के नतीजों की घोषणा कर दी है।  87.7 फीसदी स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। वहीं बोर्ड की ओर से परिणाम का ऐलान होने के साथ ही मेरिट सूची भी जारी हो गई है। प्रियंका और देवांगी शर्मा ने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने ही 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं दसवीं रिजल्ट में टॉप 10 रैंक में 67 लड़कियां और 11 लड़के हैं।

loksabha election banner

Himachal Board class 10 toppers list 2022: ये हैं दूसरे और तीसरे टॉपर के नाम

हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं परीक्षा में दूसरे स्थान पर बिलासपुर के आदित्य हैं। वहीं तीसरे स्थान पर एक बार फिर 

छात्राओं ने कब्जा जमाया है। इनमें मंडी की अंशुल ठाकुर और ऊना की सिया ठाकुर हैं।

HPBOSE 10th result 2022: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के ये हैं आंकड़े

एचपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उपस्थित छात्रों की कुल संख्या: 90375

एचपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 78573

एचपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या: 9571

एचपी बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट श्रेणी में रखे गए छात्रों की संख्या: 1409

हालांकि इसी मौके पर जानते हैं कि पिछले सालों में कैसा रहा है एचपी बोर्ड दसवीं रिजल्ट और पास प्रतिशत।साल 2021 की बात करें तो इस साल परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई थीं। कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के चलते परीक्षाए कैंसिल कर दी गई थीं। इसके बाद आंतरिक मूल्यांकन के चलते एग्जाम का रिजल्ट घोषित किया गया था। वहीं आंकड़ो में देखें तो परीक्षा में 1, 31,902 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए थे। वहीं पास प्रतिशत 99.7 फीसदी रहा था।

Himachal Board class 10th Result 2022: ये है पिछले सालों का पास प्रतिशत

साल 2020 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 1,04336 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं पास प्रतिशत 68.11% रहा था। इसके साथ ही साल 2019 में कुल 111976 छात्र-छात्राएं 10वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए। वहीं पास प्रतिशत महज 60.79 रहा था। साल 2018 में 109678 स्टूडेंट्स ने दसवीं का एग्जाम दिया और 66 फीसदी से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए।

Himachal Board class 10 toppers list 2022: साल 2020 में इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप   

हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं में साल 2020 में कुमारी तनु ने टॉप किया था। परीक्षा में 691 अंक हासिल किए थे। वहीं इसी साल क्षितिज शर्मा दूसरे नंबर पर रहे थे। इन्होंने 690 अंक हासिल किए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.