Move to Jagran APP

HBSE Toppers 2020: हरियाणा बोर्ड 12वीं में भी लड़कियों का दबदबा, साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स तीनों स्ट्रीम में किया टाॅप

HBSE Toppers 2020 12वीं के नतीजों में भी इस साल लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया और टॉप 3 में अपनी जगह बनाई है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 11:36 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 11:51 AM (IST)
HBSE Toppers 2020: हरियाणा बोर्ड 12वीं में भी लड़कियों का दबदबा, साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स तीनों स्ट्रीम में किया टाॅप
HBSE Toppers 2020: हरियाणा बोर्ड 12वीं में भी लड़कियों का दबदबा, साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स तीनों स्ट्रीम में किया टाॅप

HBSE Toppers 2020: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, बीएसईएच हरियाणा (Board of School Education Haryana, BSEH) ने हाल ही में 12वीं का परिणाम जारी किया है। इसके साथ ही देर रात रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं अब टॉपर की लिस्ट भी सामने आ गई है। इस साल लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया और टॉप 3 में अपनी जगह बनाई है। इन तीनों लड़कियों में साइंस स्ट्रीम में भावना यादव ने 500 में 496 अंक हासिल किए हैं। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में 500 में 499 अंक पाए हैं। इसके अलावा कॉमर्स स्ट्रीम में 2 स्टूडेंट्स ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। इसके मुताबिक पुष्पा ने 498 और संयम ने 498 अंक हासिल किए हैं।

loksabha election banner

इस लिंक पर क्लिक करके चेक करिए पूरी मेरिट लिस्ट 

वहीं अगर लड़कियों और लड़के का प्रतिशत देखें तो इस साल लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.30 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 75.06 प्रतिशत रहा है। इस साल लड़कियों का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

HBSE Toppers 2020:आर्ट्स टॉप थ्री

अगर आर्ट्स स्ट्रीम थ्री टॉपर्स की बात करें तो पहले स्थान पर मनीषा के बाद दूसरे स्थान पर हैं। वहीं मोनिका और अमनदीप कौर तीसरे स्थान पर हैं। मोनिका और अमनदीप ने 497/500 अंक हासिल किए हैं।

HBSE Toppers 2020: कॉमर्स टॉप थ्री

इसके अलावा कॉमर्स स्ट्रीम में पहले स्थान पर संयम और पुष्पा के अलावा दूसरे स्थान पर अंशु और मुस्कान हैं। इन दोनों स्टूडेंट्स 500 में से 496 अंक हासिल किए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर जसप्रीत सिंह और विशाखा सिंह हैं। इन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं।

HBSE Toppers 2020:साइंस टॉप थ्री

साइंस स्ट्रीम में टॉप करने वाली लिस्ट की बात करें तो पहले स्थान पर भावना यादव के पहले स्थान के बाद दूसरे स्थान पर चार छात्रों ने जगह बनाई है। इनमें अमित, मोनू कुमारी, श्रुतिका और काजल हैं। इन सभी स्टूडेंट्स ने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर पांच छात्र-छात्राएं हैं। इनमें मुस्कान, सचिन, संजू, मनदीप और श्वेता रानी ने 494 अंक हासिल किए हैं।

वहीं अगर कुल पास प्रतिशत की बात करें तो 82.04 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है। वहीं आर्ट्स पास प्रतिशत 78.08 प्रतिशत, जबकि विज्ञान पास प्रतिशत 82.55 प्रतिशत और वाणिज्य पास का प्रतिशत 80.34% रहा है। इस परीक्षा के लिए कुल 2.25 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 213693 उम्मीदवार एचबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.