Move to Jagran APP

BSEH, Bhiwani 12th Result 2020: 12वीं का रिजल्ट लिंक हुआ एक्टिव, कल हुई थी परिणामों की घोषणा

BSEH Bhiwani 12th Result 2020 हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर 12वीं का स्कोर कार्ड देखने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 08:30 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 08:01 AM (IST)
BSEH, Bhiwani 12th Result 2020: 12वीं का रिजल्ट लिंक हुआ एक्टिव, कल हुई थी परिणामों की घोषणा
BSEH, Bhiwani 12th Result 2020: 12वीं का रिजल्ट लिंक हुआ एक्टिव, कल हुई थी परिणामों की घोषणा

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। HBSE 12th Result 2020: हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, bseh.org.in पर 12वीं का स्कोर कार्ड देखने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जबकि कल, 21 जुलाई 2020 को हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। परीक्षा में कुल 80.34 छात्र हुए सफल हुए हैं। हालांकि रिजल्ट देखने के लिए लिंक एक्टिव नहीं हुआहोगा।  परिणाम हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किए गए हैं। इससे पहले, हरियाणा बोर्ड की तरफ प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा आज दोपहर में की जानी है। छात्र अपना एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2020 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ जागरणजोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं।

loksabha election banner

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक

इस लिंक पर क्लिक करके भी देख पाएंगे अपना रिजल्ट 

 LIVE HBSE 12th Result 2020: @ 09: 19 PM

12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अब हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट लिंक बस कुछ पल में एक्टिव होने वाला है।  

 LIVE HBSE 12th Result 2020: @ 09: 14 PM

 हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट मौजूद जानकारी के अनुसार रिजल्ट का लिंक बस एक्टिव होने वाला है। 

 LIVE HBSE 12th Result 2020: @ 8: 50 PM

हरियाणा बोर्ड की ओर से 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक रात 9 बजे एक्टिव होगा। 

 LIVE HBSE 12th Result 2020: @ 5: 50 PM

आमतौर पर हर बोर्ड की तरह लगभग हरियाणा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में भी लड़कियों ने टॉप किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 86.30 रहा है। वहीं लड़के का पास प्रतिशत 75.06 रहा है।

  LIVE HBSE 12th Result 2020: @ 5: 38 PM

12वीं की परीक्षा में कुल दो लाख 12 हजार 693 शामिल हुए थे। इनमें से कुल एक लाख 70 हजार 881 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं 32361 स्टूडेंट्स की कंपाटमेंट आई जबकि  9451 छात्र फेल हो गए हैं। 

  LIVE HBSE 12th Result 2020:  @ 5: 28 PM

12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में कुल 80.34 छात्र हुए सफल हुए हैं। 

 LIVE HBSE 12th Result 2020:  @ 4: 35 PM

2.25 लाख छात्र-छात्राएं कर रहे हैं नतीजों का इंतजार। इस बार कोविड-19 संक्रमण की वजह से परिणामों में देरी हो हुुई है। 

 LIVE HBSE 12th Result 2020:  @ 4: 35 PM 

हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बस कुछ देर में जारी होने वाला है। छात्र-छात्राएं अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें, रिजल्ट लाइव होते हैं, वह अपना स्कोर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे।  

ऐसे देखें अपना एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2020

हरियाणा बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं की परीक्षाएं दे चुके छात्रों को अपना एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2020 देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रिजल्ट पेज छात्रों को अपनी कक्षा (12वीं) के रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्रों को नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। सबमिट करने के बाद छात्र अपना एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2020 स्क्रीन पर देख पाएंगे, साथ ही दिये गये प्रिंट के ऑप्शन से अपना स्कोर कार्ड प्रिंट कर पाएंगे।

एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2020: अलग होगी मार्किंग इस साल

हरियाणा बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद द्वारा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल 20 जुलाई 2020 को दी गयी सूचना के अनुसार हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 में आयोजित न किये जा सके पेपरों के लिए मार्क्स आयोजित हो चुके पेपरों के मार्क्स के औसत के आधार पर दिये जाएगें। बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण हरियाणा बोर्ड के कुछ पेपरों को आयोजित नहीं किया सका था। बोर्ड ने 12वीं के पेपरों का आयोजन 3 मार्च से 31 मार्च 2020 तक करने की घोषणा की थी।

हाल ही में जारी हुआ था 10वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड ने हाल ही में 10वीं का परिणाम जारी किया था। इसके तहत रिजल्ट 64.59 फीसदी रहा था। वहीं इस रिजल्ट में परीक्षा में लड़कियों की पास प्रतिशत लड़कों से काफी बेहतर रहा था। इसके अनुसार 69.86 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। वहीं लड़कों का 60.27 प्रतिशत रहा था। इस तरह लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 9.59 फीसदी ज्यादा रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.