Haryana Police Exam 2018: SI और कॉन्स्टेबल परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखिए पूरा शेड्यूल
Haryana police SI constable exam date 2018 released. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल।
नई दिल्ली, जेएनएन। Haryana Police SI and Constable Exam 2018 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सब इंस्पेक्टर (पुरुष), सब इंस्पेक्टर (महिला), पुरुष कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी), महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और हरियाणा राज्य के भारतीय रिजर्व बटालियनों के पद के लिए परीक्षा की तारीख जारी की है।
किस दिन और किस समय होगी परीक्षा
- Haryana Police SI and Constable Exam 2, 23 और 30 दिसंबर 2018 को होंगे।
- Haryana Police SI and Constable Exam 2018 सुबह और शाम की शिफ्ट में होंगे।
- कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा फर्स्ट हाफ यानी सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक होगी
- सेकेंड हाफ यानी ईवनिंग सेशन दोपहर तीन से 4.30 बजे तक होगा।
कैसा होगा परीक्षा पेपर?
- 100 मल्टीपल च्वाइंस प्रश्न होंगे
- परीक्षा का समय 90 मिनट का होगा
प्रश्न इन विषयों से संबंधित होंगे
- जनरल स्टडीज
- जनरल रीजनिंग
- मेंटल एप्टिट्यूड
- साइंस (विज्ञान)
- इंग्लिश (अंग्रेजी)
- हिंदी
टेस्ट पास होने के बाद....
जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
यहां देखिए परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल
सब इंस्पेक्टर (पुरुष)
परीक्षा की तिथि | 2 दिसंबर, 2018 |
परीक्षा का समय | (रविवार) मॉर्निंग सेशन |
प्रवेश पत्र डाउनलोड की तिथि | 26 नवंबर, 2018 |
सब इंस्पेक्टर (महिला)
परीक्षा की तिथि | 2 दिसंबर, 2018 |
परीक्षा का समय | (रविवार) ईवनिंग सेशन |
प्रवेश पत्र डाउनलोड की तिथि | 26 नवंबर, 2018 |
पुरुष कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)
परीक्षा की तिथि | 23 दिसंबर, 2018 |
परीक्षा का समय | (रविवार) मॉर्निंग और ईवनिंग सेशन |
प्रवेश पत्र डाउनलोड की तिथि | 15 दिसंबर, 2018 |
महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)
परीक्षा की तिथि | 30 दिसंबर, 2018 |
परीक्षा का समय | (रविवार) मॉर्निंग सेशन |
प्रवेश पत्र डाउनलोड की तिथि | 24 दिसंबर, 2018 |
हरियाणा राज्य के भारतीय रिजर्व बटालियन
परीक्षा की तिथि | 30 दिसंबर, 2018 |
परीक्षा का समय | (रविवार) ईवनिंग सेशन |
प्रवेश पत्र डाउनलोड की तिथि | 24 दिसंबर, 2018 |