Move to Jagran APP

Gujarat Board SSC, HSC Result 2022: गुजरात बोर्ड रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, जून में इस तारीख को घोषित हो सकते हैं 10वीं, 12वीं के परिणाम

Gujarat Board SSC HSC Result 2022 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए जीएसईबी एचएससी सामान्य स्ट्रीम परिणाम 2022 जून 2022 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। हालांकि छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ये केवल अस्थायी है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 10:04 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 10:07 AM (IST)
Gujarat Board SSC, HSC Result 2022: गुजरात बोर्ड रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, जून में इस तारीख को घोषित हो सकते हैं 10वीं, 12वीं के परिणाम
Gujarat Board SSC, HSC Result 2022: गुजरात बोर्ड रिजल्ट पर बड़ी अपडेट है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Gujarat Board SSC, HSC Result 2022: गुजरात बोर्ड रिजल्ट पर बड़ी अपडेट है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board, GSEB) जल्द ही गुजरात बोर्ड SSC परिणाम 2022 की घोषणा करेगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, GSEB 15 जून, 2022 तक गुजरात बोर्ड कक्षा 10 वीं का परिणाम 2022 घोषित करेगा। हालांकि, GSEB की ओर से SSC परिणाम 2022 को जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख अभी तक जारी नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी संभावना जताई जा रही है। वहीं एक बार नतीजे घोषित होने के बाद, स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के माध्यम से जीएसईबी कक्षा 10 परिणाम देख सकते हैं।

loksabha election banner

इसके अलावा, अन्य स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए जीएसईबी एचएससी सामान्य स्ट्रीम परिणाम 2022 जून 2022 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। हालांकि, छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ये केवल अस्थायी है। ऐसे में GSEB SSC और GSEB HSC आर्ट्स और काॅमर्स दोनों के स्टूडेंट्स सही तिथियों के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। गुजरात बोर्ड हाल ही में यानी कि 12 मई को गुजरात एचएससी विज्ञान परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। जीएसईबी 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 2022 सभी कोविड -19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 28 मार्च, 2022 से 9 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी।

8 लाख से ज्यादा छात्र 10वीं में हुए थे शामिल

जीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा लगभग 2500 परीक्षा हॉल में आयोजित की गई थी। इस साल, लगभग 8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए और 7 लाख छात्र कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं पिछले साल यानी कि 2021 में GSEB HSC जनरल स्ट्रीम में 5.42 लाख छात्र-छात्राएं  थे, जबकि इसी साल 10वीं की परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स  थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.