Move to Jagran APP

GSEB SSC Result 2022 Date: गुजरात एसएससी रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, इस दिन हो जाएगा घोषित

GSEB SSC Result 2022 Date हाल ही में जीएसईबी एसएससी परिणाम 2022 को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी सर्कुलर वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि जीएसईबी एसएससी परिणाम 2022 आज यानी कि 17 मई 2022 को सुबह 8 बजे जारी किया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 10:48 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 10:49 AM (IST)
GSEB SSC Result 2022 Date: गुजरात एसएससी रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, इस दिन हो जाएगा घोषित
GSEB SSC Result 2022 Date: गुजरात स्टूडेंट्स 10वीं रिजल्ट की राह देख रहे हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। GSEB SSC Result 2022 Date: गुजरात 12वीं साइंस के नतीजे जारी होने के बाद से ही स्टूडेंट्स 10वीं रिजल्ट की राह देख रहे हैं। स्टूडेंट्स उम्मीद कर रहे हैं कि अब GSEB SSC Result 2022 रिजल्ट भी जल्द जारी कर देगा। हालांकि गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board) की ओर से कोई स्पष्ट डेट नहीं रिलीज की गई है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे अगले सप्ताह यानी कि इसी महीने के आखिरी में घोषित हो सकते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे हाईस्कूल रिजल्ट डेट चेक करने के लिए जल्द ही आधिकािरक वेबसाइट पर https://www.gseb.org/ पर विजिट करते रहें। इससे छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल की डेट और टाइम के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

loksabha election banner

हाल ही में जीएसईबी एसएससी परिणाम 2022  को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी सर्कुलर वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि जीएसईबी एसएससी परिणाम 2022 आज यानी कि 17 मई, 2022 को सुबह 8 बजे जारी किया जाएगा। वहीं इसके अलावा, GSEB HSC Result 2022 तिथि 15 जून को जारी होगा, यह कहा गया था। जीएसईबी ने इस फर्जी सर्कुलर के दावों को खारिज करते हुए अब आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार, नतीजे आज नहीं घोषित हो रहे हैं।

मार्च में शुरू हुई थी गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा

बता दें कि गुजरात बोर्ड ने जीएसईबी एसएससी 2022 परीक्षा 28 मार्च, 2022 से 9 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की है। इसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। वहीं पिछले वर्ष के ट्रेंड के अनुसार, जीएसईबी एचएससी परिणाम 2022 साइंस स्ट्रीम के साथ GUJCET परीक्षा परिणाम भी रिलीज किए गए थे। वहीं अब छात्र-छात्राओं को दसवीं के नतीजों का इंतजार है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.