Goa: 10वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेस और मॉक टेस्ट का आयोजन 4 अप्रैल से, ऐसे कर सकते हैं लॉग-इन
Goa मॉकटेस्ट के स्टेप्स और ऑनलाइन क्लासेस के साथ-साथ रेमेडियल क्लासेस के लिए टॉपिक्स की लिस्ट जारी कर दी गई है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Goa: डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन गोवा और स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग यानि एससीईआरटी ने मिलकर राज्य के 10वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट और ऑनलाइन क्लासेस का आयोजन कल 4 अप्रैल 2020 से करने जा रहे हैं। एससीईआरटी ने मॉक टेस्ट के लिए स्टेप्स और ऑनलाइन क्लासेस के साथ-साथ रेमेडियल क्लासेस के लिए टॉपिक्स की लिस्ट जारी कर दी है।
एससीईआरटी, गोवा ने कल, 2 अप्रैल 2020 को सर्कुलर जारी करते हुए राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रमुखों से अपने सभी छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस और मॉक टेस्ट के लिए सूचना जारी करने का निर्देश दिया है।
काउंसिल ने कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन मॉक टेस्ट के लिए स्टेप्स को जारी किया है जिसके अनुसार छात्र https:// www. embibe.com/mocktest/cbse/10th-cbse-mocktest पर जाकर मॉक टेस्ट में अपीयर कर सकते हैं। 10वीं के छात्रों के लिए मैथ और साइंस विषयों में मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।
इसी प्रकार, छात्र www. liveshaala. com पर जाकर विषयों के अनुसार ऑनलाइन क्लासेस ज्वाइन सकते हैं। ऑनलाइन क्लासेस के लिए शेड्यूल छात्र दी गयी वेबसाइट पर ‘शेड्यूल’ लिंक से डेट के अनुसार देख सकते हैं। ऑनलाइन क्लासेस सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक चलेंगी।
ऑनलाइन क्लासेस के साथ-साथ, 10वीं छात्रों के लिए मैथ और साइंस विषयों के निर्धारित टॉपिक्स के लिए रेमेडियल क्लासेस भी आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गये ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर जाएं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन – मॉकटेस्ट, ऑनलाइन क्लासेस और रेमेडियल क्लासेस टॉपिक्स