Move to Jagran APP

GATE Result 2021: गेट परीक्षा परिणाम इस दिन होगा जारी, gate.iitb.ac.in पर कर पाएंगे चेक

GATE Result 2021 ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा का परिणाम 22 मार्च 2021 को जारी किया जाएगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थेवे आधिकारिक पोर्टल gate.iitb.ac.in पर जाकर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजे की जांच कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 01:45 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 01:59 PM (IST)
GATE Result 2021: गेट परीक्षा परिणाम इस दिन होगा जारी, gate.iitb.ac.in पर कर पाएंगे चेक
GATE Result 2021: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE)

GATE Result 2021: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE) परीक्षा का परिणाम 22 मार्च, 2021 को जारी किया जाएगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे आधिकारिक पोर्टल gate.iitb.ac.in पर जाकर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजे की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फाॅलो करके भी नतीजे देख सकते हैं।

loksabha election banner

GATE Result 2021: गेट परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक

गेट परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर, GATE 2021 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुल जाएगी। यहां अपनी एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड डालें। इसके बाद सफल लॉगिन पर, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद गेट 2021 परिणाम डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लेंकर रख लें।

GATE परीक्षा 2021 की आंसर-की 26 फरवरी को जारी की गई थी। इसके अलावा छात्रों को 4 मार्च, 2021 तक ऑब्जेक्शन उठाने की अनुमति दी गई थी। वहीं अब ऑब्जेक्शन की समीक्षा करने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।बता दें कि इस साल, परीक्षा 6 फरवरी से 14 फरवरी तक 9 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। वहीं इस परीक्षा में कुल 78 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा दी थी। GATE परीक्षा 2021 स्कोरकार्ड तीन साल के लिए वैध होगा।

बता दें कि यह परीक्षा कुल 27 पेपरों के लिए आयोजित की गई थी जिसमें दो नए विषयों के लिए परीक्षा की शुरू की गई थी। यह विषय एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग और ह्यमूनिटीज एंड सोशल साइंस विषय शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.