GATE 2023: गेट परीक्षा के लिए शुरू होने वाले हैं रजिस्ट्रेशन, जानें क्वालिफिकेशन, फीस सहित पूरी डिटेल्स
GATE 2023 गेट आंसर-की 20 अगस्त2022 को रिलीज होने के बाद कैंडिडेट्स को चुनौतियों और आपत्तियों को उठाने के लिए उम्मीदवारों को 22 फरवरी से 25 फरवरी तक का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद परिणाम 16 मार्च को घोषित किए जाएंगे
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। GATE 2023: गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। आईआईटी कानपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30, अगस्त, 2022 से शुरू हो रही है। अब ऐसे में जो, भी कैंडिडेट्स इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा फॉर्म भरने से पहले एग्जाम से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी जैसे परीक्षा के लिए योग्यता, फीस, लास्ट डेट सहित अन्य डिटेल्स की जांच कर लें। ऐसे में इन जरूरी डिटेल्स पर डालते हैं एक नजर।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( Indian Institute of Technology, Kanpur, IIT) कानपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अगस्त से शुरू होगी। वहीं अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 सितंबर, 2022 तक का मौका दिया गया है। इसके बाद, उम्मीदवारों को 7, 2022 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ ओवदन भरने का मौका दिया जाएगा।
इस तारीख को जारी होग गेट एडमिट
गेट 2023 के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रवेश पत्र रिलीज होने के बाद कैंडिडेट्स जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं इस बार गेट 2023 की परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को निर्धारित की गई है। गेट 2023 परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी कि सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। यह तीन घंटे की परीक्षा होगी। इसके बाद, रिस्पांस शीट 15 फरवरी को रिलीज की जाएगी। इसके बाद, उत्तर कुंजी 21 फरवरी को जारी की जाएगी। इसके बाद कैंडिडेट्स आंसर-की पर आपत्ति मांगी जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी।