Move to Jagran APP

CBSE Term 1 Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टर्म-1 रिजल्ट को लेकर जारी किया यह नया नोटिस, स्टूडेंट्स को किया अलर्ट

CBSE Term 1 Result 2021सीबीएसई बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि परिणाम आज नहीं आएगा और सोशल मीडिया पर जो नोटिस प्रसारित किया जा रहा है वह केवल फेक है। सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर आधिकारिक लिंक या नोटिस जारी नहीं किया है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 02:31 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 11:04 AM (IST)
CBSE Term 1 Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टर्म-1 रिजल्ट को लेकर जारी किया यह नया नोटिस, स्टूडेंट्स को किया अलर्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने (Central Board of Secondary Education, CBSE)

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CBSE Class 12 Term 1 Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने (Central Board of Secondary Education, CBSE) ने टर्म-1 रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स को अलर्ट किया है। इस संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई (Central Board of Secondary Education, CBSE Result 2021) ने ट्विटर पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि, यह जानकारी सामने आई है कि 12वीं कक्षा टर्म- 1 के परिणाम 2021 की तारीख और समय का नोटिस सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है, जिससे छात्रों और अभिभावकों सभी को चिंतित कर दिया है। इस नोटिस में उल्लेख किया गया है कि परिणाम आज 25 जनवरी, 2022 को दोपहर 2 बजे घोषित होगा। यह पूरी तरह एक फर्जी नोटिस है। यह लोगों को भ्रमित कर दिया है।

loksabha election banner

सीबीएसई बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि परिणाम आज नहीं आएगा और सोशल मीडिया पर जो नोटिस प्रसारित किया जा रहा है वह केवल FAKE है। सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर कोई आधिकारिक लिंक या नोटिस जारी नहीं किया है।

वहीं इस नोटिस के वायरल होने के तुरंत बाद, छात्रों ने स्कूलों और सोशल मीडिया पर सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम के बारे में जानकारी करना शुरू कर दिया। इससे 10 के छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी, जो अपने टर्म 1 के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसके बाद बोर्ड ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। ऐसे में छात्रों और संबंधित अभिभावकों से अनुरोध है कि सीबीएसई कक्षा 10 और 12वीं के टर्म- I परिणामों से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इसके अलावा, बोर्ड ने टर्म-2 परीक्षा के लिए सैंपल पेपर भी जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इनको डाउनलोड कर सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.