CBSE Class 10 Exam: हिंदी के पेपर में आसान और सीधे प्रश्न देख छात्रों के चेहरे खिले
CBSE ने आज कक्षा 10वीं हिंदी की परीक्षा आयोजित कराई। देश के विभिन्न सेंटर पर आयोजित पेपर को लेकर छात्रों में उत्साह देखा गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं हिंदी की परीक्षा आयोजित कराई। देश के विभिन्न सेंटर पर आयोजित पेपर को लेकर छात्रों में उत्साह देखा गया। दोनों सेक्शन हिंदी A और हिंदी B के लिए आज परीक्षा हुई। छात्रों ने बताया कि पेपर बहुत सरल आया था। छात्रों का कहना था कि पेपर में आखिरी हिस्सा थोड़ा बड़ा था, लेकिन प्रश्न सीधे 'टू द प्वाइंट' थे।
छात्रों ने बताया कि अपठित गद्यांश और पद्यांश बहुत ही सरल थे। पेपर का ये हिस्सा 15 अंकों का होता है। वहीं, दूसरे पेपर का आखिरी हिस्सा काफी थकाऊ और लम्बा था, जिसकी वजह से छात्रों को रिवीजन करने का समय नहीं मिला। आखिरी हिस्से में लेखन कला से संबधित सवाल थे। इसमें पत्र लेखन और सूचना लेखन जैसे सवाल पूछे गए थे।
वहीं व्याकरण वाला हिस्सा भी काफी सरल था। छात्रों ने बताया कि सैंपल पेपर से कई प्रश्न एग्जाम में भी पूछे गए थे। वहीं साहित्यक वाले हिस्से में प्रश्न बाहर से नहीं आए थे। सारे लगभग पाठ्य पुस्तक में से ही पूछे गए थे।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार पेपर अन्य सालों के मुकाबले काफी सरल था। इस पेपर में नंबर स्कोर करना भी आसान होता है, लेकिन भाषा के पेपर में मार्किंग काफी सख्ती के साथ की जाती है। वहीं विशेषज्ञ ने इस बात पर भी जोर डाला कि पेपर NCRT के पैटर्न पर आधारित था।