CBSE Board: 10वीं और 12वीं के एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार के लिए लिंक एक्टिवेट, जानें पूरी डिटेल
CBSE Board Class 10th And 12th Exam 2020 04 नवंबर को एक्टिव किए गए इस लिंक के जरिए स्टूडेंट्स 11 नवंबर 2019 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। CBSE Board Class 10th And 12th Exam 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education- CBSE) ने कक्षा 12वीं और 10वीं के 2020 की बोर्ड परीक्षा के लिए एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया है। 04 नवंबर को एक्टिव किए गए इस लिंक के जरिए स्टूडेंट्स 11 नवंबर, 2019 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। संबंधित स्कूल ऑफ़िशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर लॉग-इन करके एलओसी (लिस्ट ऑफ़ कैंडिडेट) की सहायता से सुधार कर सकते हैं।
फॉर्म में सुधार की जानकारी सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी करके दिया। सीबीएसई ने जारी किए नोटिफिकेशन में बताया कि विद्यालायों और स्टूडेंट्स के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया। एलओसी सबमिशन के आखिरी तारीख के बाद के खई विद्यालयों ने डेटा में सुधार के लिए अनुरोध किया था। ऐसे में 100 फीसदी सही डेटा भरा जाना चाहिए। नोटिफिकेशन के मुताबिक, विद्यालयों के अनुरोध पर जारी सुधार लिंक 4 नवंबर से 11 नवंबर, 2019 तक एक्टिवेट रहेगा।
इसके अलावा बोर्ड ने एक्टिवेड शेड्यूल भी जारी किया है। बोर्ड द्वारा जारी इस शेड्यूल कैलेंडर में 10वीं और 12वीं की परीक्षा की अस्थाई तारीखों की धोषणा की गई है। संबंधित विद्यालयों से शेयर किए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च, 2020 से शुरू होगी। एंसीलरी या छोटे विषयों की परीक्षा फरवरी में शुरू होगी। वहीं, मुख्य विषयों की परीक्षा मार्च में कराए जाने की योजना है।
इन सबके अलावा सीबीएसई ने सैंपल पेपर भी जारी किए हैं। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने 2020 में बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे ऑफ़िशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। इससे स्टूडेंट्स को काफी फायदा भी होगा। उन्हें परीक्षा की तैयारी में मदद भी मिलेगी। और इसके अलावा खुद को परीक्षा से पहले जांचने का मौका भी मिलेगा। अधिक जानकारी के स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।