Move to Jagran APP

CHECK BSE Odisha HSC Result 2020: ओडिशा बोर्ड 10वीं में छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन, छात्र रह गए पीछे

CHECK BSE Odisha HSC Result 2020 ओडिशा बोर्ड 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 07:58 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 12:25 PM (IST)
CHECK BSE Odisha HSC Result 2020: ओडिशा बोर्ड 10वीं में छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन, छात्र रह गए पीछे
CHECK BSE Odisha HSC Result 2020: ओडिशा बोर्ड 10वीं में छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन, छात्र रह गए पीछे

BSE Odisha HSC Result 2020 Live Updates: ओडिशा बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं अब अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर देख सकते हैं। हालांकि परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए वे अपना ओडिशा बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2020 थोड़ी देर के बाद ऑफशियल वेबसाइट, राज्य के रिजल्ट पोर्टल और जागरणजोश डॉट कॉम पर देख पाएंगे। ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Odisha BSE) की एचएससी (10वीं) परीक्षा 2020 के नतीजे जारी होने में अब बस कुछ ही समय शेष हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा बोर्ड 10वीं के परिणाम आज, यानी कि 29 जुलाई 2020 को सुबह 9 बजे ही घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही, परीक्षा में शामिल लगभग 5.34 लाख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। वहीं, अपने परिणाम एक बार में देखने के लिए छात्रों को कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। वहीं, बता दें कि राज्य के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने ओडिशा बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने की तिथि की जानकारी दी थी। नतीजों की घोषणा होने के बाद इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार bseodisha.ac.in  और orissaresults.nic.in पर विजिट कर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

loksabha election banner

Odisha BSE 10th Result 2020 Live Updates @ 12: 24 AM: 

ओडिशा 10वीं के रिजल्ट में कुल 1,279 स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।

Odisha BSE 10th Result 2020 Live Updates @ 11: 34 AM: 

परीक्षा में 81.98% छात्राएं और 77.80% छात्र सफल हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले साल भी लड़कियों ने ही बेहतर प्रदर्शन किया था। 

Odisha BSE 10th Result 2020 Live Updates @ 11: 30 AM: 

ओडिशा बोर्ड 10वीं के ओवरऑल रिजल्ट में सुधार हुआ है। इस बार कुल 6 फीसदी ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

Odisha BSE 10th Result 2020 Live Updates @ 11: 20 AM: 

ओडिशा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 78.76% स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। 

Odisha BSE 10th Result 2020 Live Updates @ 10: 30 AM: 

33 फीसदी अंक पास होने के लिए जरूरी

ओडिशा बोर्ड 10वीं के छात्र-छात्राओं को हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। इसके अलावा फर्स्ट डिवीजन पास कने के लिए कुल 60 प्रतिशत अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

Odisha BSE 10th Result 2020 Live Updates @ 10: 12 AM: 

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सचिव रामाशीस हाजरा ने कहा है कि रिजल्ट करीब 10:30 बजे लाइव किए जाएंगे। 

Odisha BSE 10th Result 2020 Live Updates @ 10: 08 AM: 

मेधावियों को पुरस्कार दिया जाएगा। ओडिशा सरकार टॉप 100 छात्रों को 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक - 1

ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक - 2

ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक

Odisha BSE 10th Result 2020 Live Updates @ 10: 00 AM: 

छात्र-छात्राएं अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें, बस कुछ ही देर में ओडिशा बोर्ड नतीजे जारी करने जा रहा है। 

Odisha BSE 10th Result 2020 Live Updates @ 9: 40 AM:

10वीं के छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि जो परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

Odisha BSE 10th Result 2020 Live Updates @ 9: 40 AM

ओडिशा एचएससी 10वीं परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को बता दें कि पिछले साल यानी कि 2019 में कुल 70.78% स्टूडेंट्स पास हुए थे।

Odisha BSE 10th  Result 2020 Live Updates @ 9.20 AM: प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही मिनटों में

ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा के लिए ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। हालांकि परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए वे अपना ओडिशा बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2020 थोड़ी देर के बाद ऑफशियल वेबसाइट व जागरणजोश पर देख पाएंगे।

यह भी देखें: BSE Odisha HSC result 2020: आज कुछ ही समय में जारी होंगें रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Odisha BSE HSC Result 2020 Live Updates @ 8.50 AM: इन लिंक से देख पाएंगे रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 का इंतजार कर रहे छात्रों को ध्यान देना चाहिए वे अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, राज्य के रिजल्ट पोर्टल और जागरणजोश डॉट कॉम पर देख पाएंगे।

ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक - 1

ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक - 2

ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक

BSE Odisha HSC Result 2020 Live Updates @ 8.40 AM: एक ही प्रयास में ऐसे करें चेक

ओडिशा बोर्ड एचएससी (10वीं) परिणामों की घोषणा कुछ ही मिनटों में करने जा रहा है, ऐसे में छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि वे अपना रिजल्ट चेक करते समय रोल नंबर अपना एडमिट कार्ड से देख कर ही करें ताकि वे अपना रिजल्ट एक ही प्रयास में देख पाएं।

इन स्टेप से चेक करें ओडिशा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 

ओडिशा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अपना स्कोर चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.ac.in या orissaresults.nic.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर BSE 10th Result 2020 लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। अब आपका ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार यहां ध्यान दें कि वे अपने रिजल्ट में दी गई जानकारियों को ध्यान पूर्वक चेक कर लें। रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल कर भविष्य में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रख लें।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष, बीएसई ओडिशा द्वारा 21 मई, 2020 को कक्षा 10 के परिणाम की घोषणा की गई थी। कुल 5.62 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। पिछले वर्ष, ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा में 84.62 प्रतिशत उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की थी। वहीं, लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा था। पिछले साल 10वीं कुल 2,05,470 लड़कियां और 1,91,655 लड़के सफल घोषित हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.