Move to Jagran APP

BSE Odisha 10th Result 2022: orissaresults.nic.in पर ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 90.55% स्टूडेंट्स सफल

BSE Odisha 10th Result 2022 पिछले साल बीएसई ओडिशा कक्षा 10 के परिणाम में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.89 प्रतिशत था। छात्रों का मूल्यांकन वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर किया गया था दरअसल कोविड -19 महामारी के कारण कक्षा 10 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 07:55 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 01:07 PM (IST)
BSE Odisha 10th Result 2022: orissaresults.nic.in पर ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 90.55% स्टूडेंट्स सफल
ओडिशा मैट्रिक आज दोपहर 1 बजे होगा घोषित1

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। BSE Odisha 10th Result 2022: ओडिशा मैट्रिक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अहम है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Board of Secondary Education, BSE), ओडिशा आज, यानी कि 6 जुलाई, 2022 को ओडिशा मैट्रिक परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है।  परीक्षा में 90.55% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों का ऐलान होने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट्स bseodisha.nic.in, orissaresults.nic.in पर किया रिजल्ट का स्कोर लाइव कर दिया गया है। अब ऐसे में, जो छात्र-छात्राएं बीएसई ओडिशा माध्यमिक परीक्षा परिणाम की राह देख रहे हैं, वे स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, रोल नंबर, जन्म तिथि को एंटर कर सकते हैं। इसके बाद ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2022 स्कोरकार्ड उनकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

prime article banner

ओडिशा कक्षा 10 परिणाम 2022 वेबसाइटों के अलावा, छात्र-छात्राएं एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को ओडिशा 10वीं परिणाम 2022 एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करने के लिए, अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में 'OR01 <रोल नंबर>' टाइप करना होगा और 5676750 पर एसएमएस भेजना होगा। इसके बाद रिजल्ट उनकी मोबाइल स्क्रीन पर होगा।

Odisha Class 10 Result 2022: ओडिशा कक्षा 10 परिणाम चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

ओडिशा कक्षा 10 परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं। इसके बाद, बीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, सभी आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब ओडिशा मैट्रिक 10 वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब

बीएसई कक्षा 10 ओडिशा परिणाम 2022 डाउनलोड करें।

इस साल, 5.85 लाख (5,85,730) से अधिक छात्र इस वर्ष बीएसई ओडिशा ओडिशा मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं बीएसई कक्षा 10 परीक्षा परिणाम 2022 में उत्तीर्ण होने के लिए 33 अंक प्रतिशत अनिवार्य है। गौरतलब है कि, पिछले साल, बीएसई ओडिशा कक्षा 10 के परिणाम में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.89 प्रतिशत था। छात्रों का मूल्यांकन वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर किया गया था, दरअसल कोविड -19 महामारी के कारण कक्षा 10 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.