Bihar Police Lady Constable Admit Card 2020: बिहार पुलिस लेडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड csbc.bih.nic.in पर जारी
Bihar Police Lady Constable Admit Card 2020 लिखित परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रों की सूची 25 सितंबर 2020 को उपलब्ध होगी।
Bihar Police Lady Constable Admit Card 2020: सेन्ट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार पुलिस लेडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर, 2020 को सुबह 10 से 12 बजे तक किया जाना है। बता दें कि आयोग द्वारा अमान्य आवेदन या अस्वीकृत आवेदन की एक सूची भी जारी की गई है।
इन स्टेप से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बिहार पुलिस लेडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीएसबीएस की आधिकारिक वेबसाइट, csbc.bih.nic.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर डाउनलोड योर ई एडमिट कार्ड फॉर रिटेन एग्जामिनेशन शेडयूल्ड ऑन 04.10.2020 ऑफ बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालियन कांस्टेबल लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवार डाउनलोड 01/2020 रिटेन एग्जाम एडमिट कार्ड पर जाएं। अब एक नए पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज कर सबमिट करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखें।
बता दें कि बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल भर्ती के तहत कुल 454 रिक्तियां भरी जानी हैं। लिखित परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रों की सूची 25 सितंबर, 2020 को उपलब्ध होगी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में हिंदी भाषा, अंग्रेजी भाषा, गणित, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों से वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।