ATMA 2021 April Admit Card: 21 अप्रैल को जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
ATMA 2021 April Admit Card एडमिट कार्ड 21 अप्रैल 2021 को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने पीआईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
ATMA 2021 April Admit Card: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) द्वारा अप्रैल सेशन के एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस (ATMA 2021) के लिए एडमिट कार्ड 21 अप्रैल, 2021 को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट, atmaaims.com पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए, उन्हें अपने पीआईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, atmaaims.com पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध कैंडिडेट लॉगइन सेक्शन में जाना होगा। अब उम्मीदवार एग्जाम डेट सेलेक्ट करके अपना पीआईबी और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद, डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इसमें दिए गए डिटेल्स को चेक करें। आगे उपयोग के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
बता दें कि अप्रैल सेशन के लिए, ATMA 2021 का आयोजन 25 अप्रैल 2021 को किया जाना है। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इसके परिणाम 30 अप्रैल, 2021 को घोषित किए जाएंगे। ATMA 2021 में कुल 180 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल तीन घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा निगेटिव मार्किंग आधारित होगी, जिसमें हर गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।
गौरतलब है कि ATMA 2021 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 मार्च, 2021 से शुरू की गई थी। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 18 अप्रैल, 2021 थी। वहीं, शुल्क का भुगतान करने के लिए उम्मीदवारों को 17 अप्रैल, 2021 तक का समय दिया गया था। उम्मीदवार, 20 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल सकते हैं।