HP Board HPBOSE 10th Result 2022: घोषित हुए हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम, इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक
HP Board HPBOSE 10th Result 2022 on hpbose.org हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2021-22 की मैट्रिक परीक्षाओं के अंतिम परिणामों की घोषणा आज 29 जून को सुबह 11 बजे की गई। इसके बाद एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक को स्टूडेंट्स के लिए एक्टिव कर दिया गया है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। HP Board HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं में सम्मलित हुए 1.16 लाख छात्र-छात्राओं के लिए आज, 29 जून 2022 की तारीख निर्णायक है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 के लिए कक्षा 10 की दो चरणों (टर्म 1 और टर्म 2) में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के अंतिम परिणामों की घोषणा आज की गई। एचपीबीओएसई के मिले लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा सुबह 11 बजे के बाद की गई। बता दें इससे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 की घोषणा पहले सोमवार (27 जून) और फिर मंगलवार (28 जून) को किए जाने की सभावनाएं थीं, लेकिन तकनीकी कमियों के चलते परिणाम घोषित नहीं किए जा सके थे।
एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 - लिंक 1 आधिकारिक वेबसाइट के लिए
एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 - लिंक 2 जागरणजोश के लिए
HP Board HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट लिंक इस समय होगा एक्टिव
इस प्रकार निर्धारित समय पर एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 के औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद हिमाचल 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव कर दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी अपना एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 एवं सब्जेक्टवाइज मार्क्स के लिए ऑनलाइन मार्कशीट देख, प्रिंट और इसकी सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि एचपीबीओएसई एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की हार्डकॉपी उनके सम्बन्धित स्कूलों के माध्यम से बाद उपलब्ध कराएगा।
HP Board HPBOSE 10th Result 2022: काम न करें वेबसाइट तो यहां देखें एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट
दूसरी तरफ, परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए कि एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते समय कई बार तकनीकी समस्याएं आ जाती है। कई बार एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए अत्यधित यूजर्स एकसाथ वेबसाइट पर विजिट कर लेते हैं, इसके चलते भी वेबसाइट नहीं खुलती है। इन परिस्थितियों में परीक्षार्थी अपना हिमाचल प्रदेश मैट्रिक रिजल्ट 2022 जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है:-
एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 – लिंक जागरणजोश पर देखने के लिए