DU Admission: शुक्रवार को आएगी चौथी कटऑफ, कई कोर्स मेंं बंद हुए दाखिले
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) मेंं तीसरी कटऑफ के तहत कई कॉलेजोंं मेंं दाखिला प्रक्रिया पूरी हो गई है। चौथी कटऑफ शुक्रवार को निकाली जाएगी।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) मेंं तीसरी कटऑफ के तहत कई कॉलेजोंं मेंं दाखिला प्रक्रिया पूरी हो गई है। चौथी कटऑफ शुक्रवार को निकाली जाएगी। ऐसी संभावना है कि कई कॉलेज चौथी कटऑफ लिस्ट न निकालेंं क्योंंकि उनके यहां लोकप्रिय कोर्स मेंं सीटेंं भर चुकी है। चौथी कटऑफ मेंं 0.25 से 3 फीसद तक गिरावट आ सकती है। नॉर्थ कैंपस मेंं जहां कई कॉलेजोंं मेंं कई विषयोंं मेंं दाखिले बंद होने की संभावना है वहींं, साउथ कैपस के कई कॉलेजोंं मेंं अब भी मौके हैंं।
सामान्य वर्ग की लगभग 80 फीसद सीटेंं सभी कॉलेजोंं मेंं भर गई हैं। कई कॉलेजों मेंं इस वर्ग के तहत दाखिला भी बंद हो गया है, लेकिन आरक्षित वर्ग मेंं अब भी दाखिले का मौका है। कॉलेज इस वर्ग की सीट के लिए कटऑफ मेंं कटौती भी कर सकते हैं।
DU Admission: तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी, कई कॉलेजोंं मेंं पॉपुलर कोर्स की सीटेंं फुल
नॉर्थ कैंपस के रामजस कॉलेज मेंं दाखिला समिति के प्रमुख सुरेश कुमार का कहना है कि हिंदी व संस्कृत मेंं सीटेंं खाली है, लेकिन साइंस के अधिकांश कोर्स मेंं सीटेंं भर चुकी हैं। चौथे कटऑफ में 0.25 से लेकर तीन फीसद तक गिरावट की जा सकती है।
आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ज्ञानतोष झा का कहना है कि 1179 सीटोंं मेंं से 720 पर दाखिले हो चुके हैं। छह कोर्स मेंं दाखिला बंद करेंंगे। कॉमर्स, हिंदी, हिस्ट्री पोलिटिकल साइंस मेंं अब दाखिले नहींं होंंगे। बीएससी प्रोग्राम के कई कोर्स मेंं दाखिले बंद हो चुके है। कंप्यूटर साइंस मेंं दाखिला बाकी है। चौथी कटऑफ 0.25 से डेढ़ फीसद तक गिराएंगे।