DU Admission: तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी, कई कॉलेजोंं मेंं पॉपुलर कोर्स की सीटेंं फुल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। आरक्षित वर्ग के छात्रोंं के लिए कटऑफ मेंं अधिक गिरावट नहींं की गई है, लेकिन अधिकांश कॉलेजोंं मेंं अब भी दाखिले का मौकाा है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। आरक्षित वर्ग के छात्रोंं के लिए कटऑफ मेंं अधिक गिरावट नहींं की गई है, लेकिन अधिकांश कॉलेजोंं मेंं अब भी दाखिले का मौका है। क्योंंकि वहां पर सीटेंं नहींं भरी हैं।
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने बीकॉम ऑनर्स और इकोनामिक ऑनर्स के लिए समान कटऑफ रखा है। उसने दोनोंं विषयोंं के लिए 97.25 फीसद कटऑफ रखा है। जबकि रामजस कॉलेज ने इकोनामिक ऑनर्स मेंं 96.75 फीसद तथा बीकाम ऑनर्स मे 96.50 फीसद कटऑफ रखा है।
डीयू दाखिले पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल के मंत्री ने ईरानी को लिखा खत
हिंदू कॉलेज मेंं इकोनामिक ऑनर्स का कटऑफ सामान्य वर्ग मे 97 फीसद, अंग्रेजी मेंं 96.5 फीसद, हिंदी मेंं 90.50 फीसद, इतिहास मेंं 95.75 फीसद रखा गया है। जुलॉजी मेंं सीटे भर गई हैंं, इसलिए इस विषय का तीसरा कटऑफ कॉलेज ने नहींं निकाला है।
साउथ कैंंपस के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज मेंं कई कोर्सो मेंं जहां कटऑफ आधा फीसद गिरा है, वहींं साइंस के कोर्स मेंं दो फीसद तक कटऑफ कम किया गया है। हिंदी और इतिहास मेंं कटऑफ आधा फीसद, बीकॉम ऑनर्स, इनकोनामिक ऑनर्स मेंं एक फीसद तथा अंग्रेजी, बीए प्रोग्राम व पोलिटिकल साइंस मेंं एक-एक फीसद की कमी की गई है। हंसराज कॉलेज मेंं हिंदी छोड़ कई विषयों मेंं अब भी दाखिला का मौका है, जबकि किरोड़ीमल कॉलेज मेंं कई कोर्सोंं मेंं दाखिला बंद हो गया है।
बोले केजरीवाल, बेतुका और बकवास है DU की दाखिला प्रक्रिया
अधिकांश कॉलेजोंं मे बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम, हिंदी, इतिहास, पोलिटिकल साइंस, भूगोल, फिलॉसफी और साइकोलॉजी मेंं दरवाजे बंद है। देशबंधु कॉलेज मेंं जुलॉजी, फिजिकल साइंस, मैथमेटिक्स को छोड़ बाकी विषयोंं मेंं सामान्य वर्ग के लिए सीटेंं भर चुकी है। वहींं, दयाल सिंह कॉलेज मेंं पांच महत्वपूर्ण विषयोंं मेंं सामान्य वर्ग मेंं सीटेंं भर चुकी हैं।
गार्गी कॉलेज मेंं भी मात्र मैथमेटिक्स ऑनर्स मे सामान्य वर्ग के लिए सीटेंं खाली हैंं, बाकी सभी कोर्स मेंं दाखिला बंद हो चुका है। साइंस कोर्स मेंं गार्गी कॉलेज मेंं एंथ्रोपोलॉजी, बाटनी और फिजिकल साइंस मेंं सीटेंं भर चुकी हैंं, लेकिन बाकी कोर्स मेंं सामान्य और आरक्षित वर्ग के लिए अवसर हैंं।
डीयू दाखिला: पांच कटऑफ के बाद भी दाखिले का अवसर
हिंदू कॉलेज मेंं बस बाटनी मेंं सीट भरी है, बाकी मेंं खाली है। कालिंदी कॉलेज मेंं फिजिकल साइंंस मेंं सीट खाली है, जबकि बाकी कोर्स मेंं सामान्य वर्ग के लिए सीटेंं भर गई हैं। मिरांडा हाउस कॉलेज मेंं बाटनी और लाइफ साइंस मेंं सीटेंं भर चुकी हैंं।
एआरएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.ज्ञानतोष झा का कहना है कि साइंस मेंं कटऑफ दो फीसद तक गिराया गया है, जबकि अन्य विषयोंं मेंं आधा से एक फसीद तक कम किया गया है। कई विषयोंं मेंं सीटेंं लगभग भर चुकी हैं, इसलिए हम कटऑफ संभलकर निकाल रहे हैंं। इस कटऑफ के अंतर्गत आने वाले छात्र 11 जुलाई से 13 जुलाई के बीच संबंधित कॉलेज मेंं जाकर सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे के बीच दाखिला ले सकते हैंं। जबकि सांध्यकालीन कॉलेज मेंं शाम चार बजे से 7 बजे तक दाखिले होंंगे।