Move to Jagran APP

झामुमो की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर

प्लस टू उच्च विद्यालय मसलिया के सभागार भवन में गुरुवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडू कि अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 06:41 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 06:41 PM (IST)
झामुमो की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर
झामुमो की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर

झामुमो की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर

loksabha election banner

संवाद सूत्र मसलिया (दुमका) : प्लस टू उच्च विद्यालय मसलिया के सभागार में गुरुवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडू कि अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। टुडू ने पंचायतवार समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई निर्देश दिया। इस दौरान कई पंचायतों के अध्यक्षों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं को यह भरोसा दिया गया कि उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दुमका के विधायक बसंत सोरेन समक्ष रखा जाएगा ताकि इसका निदान हो सके। प्रत्येक पंचायत अध्यक्ष तथा सचिव की ओर से समीक्षा के क्रम में कार्यकर्ताओं के बीच योजनाओं के चयन में पक्षपात किए जाने की भी शिकायत की। बैठक में शिव कुमार बास्की, सलाम अंसारी तथा विधायक प्रतिनिधि निशित वरण गोलदार, बासुदेव टुडू, असित वरण गोलदार, सदानंद आजाद, सुरेश बास्की, जयदेव दत्ता, कादिर रजा, दिलीप हेंब्रम, बिरेन किस्कू, गिदानी मुर्मू, रफीक आलम, प्रदीप प्रसाद भगत, उकिल मुर्मू, श्रीमंत मुर्मू, कृष्ण चंद्र यादव, जगदीश टुडू, सत्यसिंह टुडू, हराधन दत्ता, एनुल अंसारी, असगर अंसारी, जियालाल मुर्मू, बिनोद दास, प्रभु राय, अनवर अंसारी, सिराज अंसारी, धीरेन मिस्त्री , मीना मुर्मू, मिलन कुमार दे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.