Move to Jagran APP

मकौड़ा पत्तन से किश्ती बंद

रावी दरिया में फिर से जलस्तर बढ़ने के कारण मकौड़ा पत्तन से चलने वाली किश्ती की सुविधा बंद हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:24 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:24 PM (IST)
मकौड़ा पत्तन से किश्ती बंद
मकौड़ा पत्तन से किश्ती बंद

संवाद सूत्र, बहरामपुर : रावी दरिया में फिर से जलस्तर बढ़ने के कारण मकौड़ा पत्तन से चलने वाली किश्ती की सुविधा बंद हो गई है। इससे दरिया पार बसे सात गांवों का संपर्क सीधे देश के बाकी हिस्सों से टूट गया है। इन गांवों के लोग परेशान हो गए हैं। उधर, दरिया के आस-पास के खेतों में पानी भरने से हजारों एकड़ धान की फसल डूब गई है, जिससे किसानों का खासा नुकसान हुआ है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि रावी दरिया के पार बसे सात गांवों को भारत से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मकौड़ा पत्तन पर पंटून पुल बनाया जाता है। इसे हर साल बारिश के सीजन के दौरान उठा लिया जाता है। कुछ दिन पहले ही इस पुल को दरिया में पानी की मात्रा बढ़ने के चलते उठा लिया गया था। अब दरिया में जलस्तर बढ़ने के कारण मकौड़ा पत्तन पर लोगों को दरिया पार करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगाई गई किश्ती भी बंद कर दी गई है। अब लोगों को दरिया पार करने के लिए पानी का स्तर कम होने का इंतजार करना पड़ेगा। मकौड़ा पत्तन से पुल हटाए जाने और किश्ती का माध्यम भी बंद होने से दरिया पार बसे गांव भरियाल, चेबे, टूरवानी, चक्करंगा, कूकर, कजले व लसियान में बसे करीब आठ हजार लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। अक्सर ही बारिश के दिनों में लोगों को ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते लोग पहले से ही तैयार रहते हैं। फिलहाल लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.