पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
मेरठ, जेएनएन्। परीक्षितगढ़ के नारंगपुर गांव में महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
गांव अगवानपुर निवासी गुलशन पुत्री अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व गांव नारंगपुर निवासी शाह फिरोज पुत्र जमील के साथ हुई थी। बताया गया कि शादी में पिता ने हैसियत से अधिक दहेज दिया था। उधर, शादी के कुछ दिनों बाद उसके पति व सास जमीला व ननद शाहीन, साहिबा व शाहनूर तथा देवर शाहनवाज उससे दहेज को लेकर मारपीट करने लगे। ननदोई मारूफ इस कार्य के लिए उन्हें भड़काता रहता है। बताया गया कि 14 अगस्त दोपहर के समय उक्त लोगों ने डंडे व लोहे के पाइप से महिला के साथ मारपीट की। गुलशन के हाथ व पूरे शरीर पर काफी चोटें आई।
एसओ राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।