Move to Jagran APP

धर्म रक्षा सेवा मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत धर्म रक्षा सेवा मंच की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 03:20 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 03:20 PM (IST)
धर्म रक्षा सेवा मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा, 
आपसी भाईचारे का दिया संदेश
धर्म रक्षा सेवा मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, मोगा : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत धर्म रक्षा सेवा मंच की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई और हर घर तिरंगा मुहिम के तहत 500 से ज्यादा तिरंगे वितरित किए गए।

loksabha election banner

सरप्रस्त राजिदर वधवा, चेयरमैन सुरिदर शर्मा गुल्लू की अगुआई मे निकाली गई तिरंगा यात्रा रामगंज मंडी से आरंभ हुई। मंच के अध्यक्ष सोनू अरोड़ा, महासचिव नानक चोपड़ा ने कहा की आजादी के 75 वर्षो के इतिहास मे स्वतंत्रता दिवस पर इतना उत्साह पहली बार पाया जा रहा है। एक समय था जब सिर्फ सरकारी भवनों पर ही तिरंगा फहराया जा सकता था पर आज केंद्र सरकार ने इस गौरवमय तिरंगे को हर घर तक पंहुचाकर पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया है। सोनू अरोड़ा ने कहा की देश में करोड़ो की संख्या में घरों की छतों पर तिरंगे लगाए जा रहे हैं। लेकिन तिरंगे को सम्मान के साथ लहराकर सम्मान के साथ ही उतारना चाहिए। क्योकि यह तिरंगा देश की शान है। तिरंगे का अपमान न हो इसलिये सम्मान के साथ घर मे रखें। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान, और शान है। इसका सम्मान व रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है आज देश का हर नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहा है। यह आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश उन्नति और तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेगा यही वह इस यात्रा में कामना करते हैं। इस अवसर पर नानक चोपड़ा, महिला खत्री सभा की अध्यक्ष नीतू चोपड़ा, कमल कुमार, सोमदत्त शर्मा, राकेश मेहता, हरीश जिदल, सुखजीत धालीवाल, आरुष चोपड़ा, मंगत राम,नवीन गर्ग, दीपक , रिकू शर्मा, भारत कंडा, तरसेम जंड, पुरषोत्तम लाल, पंकज मित्तल, देवकी नंदन, प्रवीण गोयल, हरप्रीत हैप्पी, राकेश मिड्डा, अविनाश कुमार, कृष्ण कुमार, गुरप्रीत सचदेवा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.