Move to Jagran APP

Dhanbad: प्रधान जिला जज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में शान से लहराया तिरंगा

आज का दिन राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का दिन है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय ने कहा कि आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमें अपने देश की आन बान शान के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने का संकल्प लेना चाहिए।

By Atul SinghEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 11:53 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 11:53 AM (IST)
Dhanbad: प्रधान जिला जज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में शान से लहराया तिरंगा
आज का दिन राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का दिन है।

व‍िध‍ि संवाददाता, धनबाद: 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट धनबाद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने ध्वजारोहण किया वहीं धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय ने बार एसोसिएशन में ध्‍वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका स्वतंत्रता के आंदोलन में रही है देश की अखंडता और राष्ट्र सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करें। आज हमारे लिए गौरव और स्वाभिमान का दिन है। हमारे शरीर के खून का एक-एक कतरा देश के लिए और अपने कर्तव्य के लिए समर्पित है। वहीं  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमें हर पल राष्ट्र सेवा के कर्तव्य में आगे बढ़ना चाहिए। आज का दिन राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का दिन है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय ने कहा कि आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमें अपने देश की आन बान शान के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने का संकल्प लेना चाहिए।

loksabha election banner

इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश टी हसन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार श्रीवास्तव, राजीव आनंद, स्वयंभू, प्रेमलता त्रिपाठी, रजनीकांत पाठक, सुजीत कुमार सिंह, तौफीक अहमद, एसएन मिश्रा, प्रभाकर सिंह, राजकुमार मिश्रा अखिलेश कुमार, नीरज कुमार विश्वकर्मा, लेबर जज नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप,  अवर न्यायाधीश,  निताशा बारला, राजीव त्रिपाठी सिविल जज श्वेता कुमारी, शिवम चौरसिया, सफदर नायर, निर्भय प्रकाश, विशाल माजी, प्रतिमा उराव, पूनम कुमारी,  पूजा पांडे,रजिस्ट्रार एस एस तिर्की, बार अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय, उपाध्यक्ष राजदेव भारती, कोषाध्यक्ष मेघनाथ रवानी सहायक कोषाध्यक्ष दीपक शाह, संयुक्त सचिव अमित कुमार सिंह,  केदार महतो, कार्यकारिणी सदस्य अनिल त्रिवेदी, विजय पांडे, राजन पाल समेत दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे वहीं दूसरी और विधिक लिपिक महासंघ में भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई अध्यक्ष कन्हैया राय ने ध्‍वजारोहण  किया ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.