भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं से गांवों का हो रहा विकास: अंकुर
भाजपा की नीतियों व कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं।
भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं से गांवों का हो रहा विकास: अंकुर
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर: खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से गांवों का तेजी से विकास हो रहा है। गरीब, मध्यम सहित सभी तबके के लोगों का आर्थिक उत्थान हो रहा है। इससे लोग खुशहाल हैं, भाजपा की नीतियों व कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं। विधायक ने यह बातें मंगलवार को खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत-खरवनियाकला में पंचायत भवन बनाने के लिए भूमि पूजन करने के बाद कही। विधायक ने कहा कि पंचायत भवन के बन जाने पर इस ग्राम पंचायत के लोगों को लाभ होगा। यहीं पर विभिन्न योजनाओं के लिए पात्रों का चयन करने के लिए बैठक होगी। इस अवसर पर बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिध तेरस प्रसाद, पंचायत सचिव अमरनाथ गुप्त, बाबूलाल शर्मा, शिवकुमार शर्मा, जनार्दन यादव, शेषनाथ, फूलचंद्र के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।