चार गांव में दबंगों ने रोका नहर का पानी, शिकायत
बजहा सागर से निकलने वाले नहर के पानी को कुछ लोगों ने भावपुर महदेइया गांव के पास रोक लिया है।
चार गांव में दबंगों ने रोका नहर का पानी, शिकायत
सिद्धार्थनगर : बजहा सागर से निकलने वाले नहर के पानी को कुछ लोगों ने भावपुर, महदेइया, मोहनपुर व बसालतपुर गांव के पास रोक लिया है। जिसके कारण पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वर्षा भी नहीं हो रही है। जिस कारण फसल सूखने के कगार पर पहुंच गयी है। किसानों ने रोके गए पानी को खोलवाने की गुहार डीएम संजीव रंजन से लगाई है। ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 12 के काशीपुर, बनकटवा, रामपुर, रोशनजोत, रतनपूरवा आदि गांव का खेत नहर के पास स्थिति है। जिससे हमेशा लोग अपने खेतों को सींचने का कार्य करते रहे हैं। किसान धान की रोपाई तो कर चुके हैं। पर वर्षा न होने से फसल सूखने लगी है। चंद्रमोहन चौधरी, मोहम्मद सईद, अशफाक अहमद, अजय मिश्रा, रामवृक्ष आदि लोगों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।