Move to Jagran APP

लाठ गांव में मुख्य मार्ग पर गहराई जल निकासी की समस्या

गांव लाठ में कटवाल गांव की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर दूषित पानी की निकासी की समस्या गहरा गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 02:51 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 02:51 PM (IST)
लाठ गांव में मुख्य मार्ग पर गहराई जल निकासी की समस्या
लाठ गांव में मुख्य मार्ग पर गहराई जल निकासी की समस्या

जागरण संवाददाता, गोहाना : गांव लाठ में कटवाल गांव की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर दूषित पानी की निकासी की समस्या गहरा गई है। गांव में लगभग 500 मीटर लंबाई में मार्ग पर पानी भरा हुआ है। मार्ग के साथ बनाए गए नाले गंदगी से अवरुद्ध हैं, जिससे नालों से पानी ओवरफ्लो होकर मार्ग पर भरता है। जहां पर जलभराव होता है वहां राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता सुधीर का घर भी है। ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन द्वारा निकासी की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

loksabha election banner

गांव लाठ के ग्रामीण महिपाल, राज कुमार, विकास, संदीप व नरेश आदि ने बताया कि गांव के बीच से कटवाल गांव की तरफ मुख्य रास्ता जाता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड बनाया गया है। गांव में आबादी क्षेत्र में रोड के साथ नाले बनाए गए हैं। नालों से कहीं भी पानी की निकासी का प्रबंध नहीं किया गया है। नाले गंदगी से अवरुद्ध हो चुके हैं। इससे नालों से दूषित पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग और आसपास में प्लाटों में भर गया है। मार्ग के साथ जिन लोगों के मकान हैं, उनका जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों को अपने घरों में आने-जाने में परेशानी होती है। वर्षा होते ही तो यह मार्ग तालाब बन जाता है। मार्ग के साथ कुछ ग्रामीणों ने दुकानें बना रखी हैं। मार्ग पर जलभराव होने के चलते ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते हैं। इससे उनको नुकसान होता है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार जलभराव रहने से रोड भी टूट गया है। रोड में गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.