विश्वनाथ बंटी की अध्यक्ष्ता में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
शनिवार सुबह पूर्व कार्यकारी प्रधान जिला यूथ कांग्रेस होशियारपुर विश्वनाथ बंटी की अध्यक्ष्ता में एक विशाल पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा भंगी पुल के पास स्थित भंडारी की बौड़ी से शुरू होकर शहर के अलग-अलग बाजारों से होते हुए वापस भंडारी की बौड़ी में समाप्त हुई।
संवाद सहयोगी, होशियारपुर : शनिवार सुबह पूर्व कार्यकारी प्रधान जिला यूथ कांग्रेस होशियारपुर विश्वनाथ बंटी की अध्यक्ष्ता में एक विशाल पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा भंगी पुल के पास स्थित भंडारी की बौड़ी से शुरू होकर शहर के अलग-अलग बाजारों से होते हुए वापस भंडारी की बौड़ी में समाप्त हुई। यात्रा की अध्यक्षता करते हुए विश्वनाथ बंटी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक 15 अगस्त का इंतजार बेसब्री से कर रहा है। 15 अगस्त किसी एक राजनीतिक पार्टी के हाथ में नही है। यह पूरे भारत वर्ष के लिए एक गौरव की बात है। हर भारतीय फº से सिर उठा कर कह रहा है कि देश को आजादी दिलाने में सभी राजनितिक पार्टियों के बहादुरों का योगदान है। इस दौरान कुलदीप नंदा, महिला कांग्रेस प्रधान तरुणजीत कौर सेठी, इंटेक जिला प्रधान अश्वनी शर्मा, सेवा सिंह, पार्षद अशोक मेहरा, जसवंत राय काला, बलविदर सिंह, बिदर, नवाब हुसैन, परमजीत सिंह टिम्मा, गुरमीत सिंह, जसवंत सिंह चौटाला, जट्ट महासभा दोआबा प्रधान गुरवीर सिंह चौटाला, संदीप सिंह, सोनू सीकरी, ईशु आदिया, तरसेम लाल के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।