विश्वनाथगंज में कांग्रेस ने निकाली गौरव यात्रा
विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंसू के नेत्तृत्व में
विश्वनाथगंज में कांग्रेस ने निकाली गौरव यात्रा
संसू, प्रतापगढ़ : विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंसू के नेत्तृत्व में कांग्रेस जनों ने शनिवार को आजादी की गौरव यात्रा निकाली। यात्रा मोहनगंज से रानीगंज अजगरा तक गई। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस महंगाई के खिलाफ पदयात्रा कर रही है। प्रशांत सिंह ने कहा कि आज देश में महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल-डीजल, गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाए जाने आम जनमानस त्रस्त है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में असमर्थ है। इस दौरान डा. नीरज त्रिपाठी, वेदांत तिवारी, सरोज कश्यप, महेंद्र शुक्ला, बैजनाथ यादव, इंद्रानंद तिवारी अदि रहे। इधर कचहरी परिसर से कांग्रेस जनों ने आजादी की गौरव यात्रा निकाली। नगर प्रभारी मोहम्मद इश्तियाक आगे आगे चल रहे थे। यात्रा के दौरान पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, सरदार पटेल, डा. भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।