Move to Jagran APP

Tiranga Yatra: लुधियाना में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा रैली, देश के लिए बलिदान देने वाले सपूतों को किया सलाम

Tiranga Yatra पूर्व विधायक पांडे ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के शहीदों फौज के जवानों और पुलिसकर्मियों को समर्पित है जो हमारी सुरक्षा के लिए तपती गर्मी सर्दी और बारिश की परवाह ना कर दिन रात बार्डर और सड़कों पर पहरा देते हैं।

By DeepikaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 02:03 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 02:03 PM (IST)
Tiranga Yatra: लुधियाना में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा रैली, देश के लिए बलिदान देने वाले सपूतों को किया सलाम
Tiranga Yatra: लुधियाना में कांग्रेस पार्टी की तिरंगा रैली। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Tiranga Yatra:जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना उत्तर की ओर से पूर्व विधायक राकेश पांडे की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर जिला प्रधान अश्वनी शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए।

loksabha election banner

पूर्व विधायक पांडे ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के शहीदों, फौज के जवानों और पुलिसकर्मियों को समर्पित है, जो हमारी सुरक्षा के लिए तपती गर्मी, सर्दी और बारिश की परवाह ना कर दिन रात बार्डर और सड़कों पर पहरा देते हैं। इतना ही नहीं, जवानों ने ड्यूटी पर तैनात रहते अपने जीवन का बलिदान तक कर दिया। ऐसे सपूतों को कांग्रेस सलाम करती है।

पांडे ने कहा कि जिस खादी के लिए महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों को जलाया, आज केंद्र सरकार खादी की जगह दोबारा पालिएस्टर के झंडे बनवा रही है। ऐसे झंडे विदेशों से मंगवाए जा रहे हैं। इस मौके जिला कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज हम सब यह कसम लें कि इस तिरंगे और देश की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से समर्पित होंगे, ताकि उन फौजी व सुरक्षा बलों का बलिदान व्यर्थ न जाए।

इस दौरान रोहित चोपड़ा, अशोक कुमार पोपले, अजय अरोड़ा, राकी हरविंदर भाटिआ, गुरप्रीत गोपी, कृष्ण खरबंदा ,गुरचरण सिंह दीपा, हंसराज, मनप्रीत ग्रेवाल, दीपक हंस, शुशांत पांडे, दारा टांक, बनू राममोहन बहल, वीके अरोड़ा, लकी कपूर, मोहित रामपाल, कमल सिक्का, रामजी दास, जोरावर सिंह, अमरजीत जीता, राज कुमार राजू, गुरदयाल सिंह बिट्टन, विनोद पूरी, दमन खोसला, दविंदर बेरी, किशोर घई, बलराज सहोता,करण चौधरी, टोनी टहना, कृष्ण लाल आहूजा, राज कुमार मल्होत्रा, टीटू टंडन, मानव पाठक, नसीब चंद सीबा, संजीव मालिक, हरभजन प्रताप केरो, लखबीर सिंह लखा, राज कुमार पलन, दीपक राजस्थानी, रेहमत अंसारी, सोहन लाल कपूर, हैप्पी चौहान, हन्नी मरवाह, सागर कालिकांत, विष्णु शर्मा, सुरजीत सिंह सैनी, अमरनाथ शर्मा, कुलदीप सिंह आदि बहुत साथी शामिल हुए।

यह भी पढ़ेंः- Tiranga Yatra: धूरी में सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने किया तिरंगा रैली का नेतृत्व, लोगों ने बरसाएं फूल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.