चैंबर आफ कामर्स ने किया 15 फीट के झंडा का ध्वजारोहण
संवाद सूत्र मुरलीगंज (मधेपुरा) स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव क
संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा): स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर चैंबर्स आफ कामर्स के कार्यकर्ताओं ने शहर के पूर्णिया गोला के समीप ध्वजारोहण किया। चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष ब्रह्मानंद जायसवाल ने 15 फीट लंबा झंडा का ध्वजारोहण किया। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन कर देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है। इस क्रम में 15 फीट लंबा तिरंगा फहराकर लोगों को इसके प्रति जागकरूक किया गया। वहीं चैंबर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष बाबा दिनेश मिश्र ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव देश के लिए स्वर्णिम क्षण है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने को ले लोगों को देश की एकता व अखंडता का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने लोगों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उतारने को कहा। मौके पर नपं कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार, चैंबर आफ कामर्स के सचिव बिनोद बाफना, उपाध्यक्ष बाबा दिनेश मिश्र, संयुक्त सचिव सूरज पंसारी, रविद्र साहा, महेंद्र पोद्दार, सुभाष चौधरी, किशोर कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी, प्रणय साह, सूरज जायसवाल, संजय भगत, विनय चौधरी, रवि भगत, बबलू शर्मा, मुन्ना कुमार, राजीव जायसवाल, मनोज मंडल, श्रवण, विकाश भार्गव सहित अन्य मौजूद थे।