Move to Jagran APP

चिराग पासवान का सीएम नीतीश कुमार पर हमला, लालू-राबड़ी शासनकाल पर भी इशारों में कही ये बातें

Bihar Politics सांसद चिराग पासवान ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने कहा कि ये केवल व्‍यक्तिगत महत्‍वाकांक्षा में इधर से उधर होते हैं। इस दौरान उन्‍होंने लालू-राबड़ी शासनकाल पर भी तंज कसा।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 12:25 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 05:24 PM (IST)
चिराग पासवान का सीएम नीतीश कुमार पर हमला, लालू-राबड़ी शासनकाल पर भी इशारों में कही ये बातें
कार्यालय में झंडोत्‍तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देते चिराग पासवान। फोटो-साभार ट्व‍िटर

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar Politics: लोजपा (रामविलास) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और सांसद चिराग पासवान (MP Chirag Paswan) ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला किया। कहा कि वे केवल व्‍यक्तिगत महत्‍वाकांक्षा के लिए इधर से उधर जाते हैं। इन्‍हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं। इस दौरान उन्‍होंने इशारों में लालू-राबड़ी शासनकाल पर भी तंज कसा। कहा कि इनसे कोई उम्‍मीद बेमानी है। पटना के श्रीकृष्‍णापुरी स्थित पार्टी कार्यालय में ध्‍वजारोहण के बाद पत्रकारों से वे बात कर रहे थे। 

prime article banner

2015 से नहीं बदला सरकार का एजेंडा 

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में केवल व्‍यक्तिगत महत्‍वाकांक्षा के कारण सरकार की पार्टियां बदल रही हैं। उन्‍होंने 2015 से लेकर 2022 तक की अवधि की चर्चा करते की। कहा कि 2015 में जब सरकार बदली तो क्‍या वो प्रदेश के विकास के लिए बदली। बिल्‍कुल नहीं। वह केवल उन्‍होंने अपने लिए बदली। 2017 में भी वही हुआ और अब 2022 में भी उसी वजह से सरकार बदली। ऐसा नहीं है तो क्‍या बिहार के विकास के लिए सरकार बदली। क्‍या बिहार के विकास का कोई काम रुका हुआ था। ऐसा बिल्‍कुल नहीं है। इसके पीछे बस महत्‍वाकांक्षा है। सरकार का एजेंडा 2015 में भी सात निश्‍चय था। 2017 और 2022 में भी वही एजेंडा है।

सीएम नहीं डिप्‍टी सीएम का हुआ इस्‍तीफा  

चिराग ने कहा कि जब-जब सीएम पद से नीतीश कुमार ने इस्‍तीफा दिया, तब सही मायने में उपमुख्‍यमंंत्री का इस्‍तीफा हुआ। क्‍योंकि हर बार सीएम तो यही रहे बस उपमुख्‍यमंत्री बदलते गए। इनकी नीति और नीयत बिल्‍कुल नहीं बदली है। कहें तो ना सरकार बदली, न मुख्‍यमंत्री बदले और ना इनकी नीतियां बदलीं। सरकार तब भी गलत नी‍तियों पर चल रही थी, आज भी गलत नी‍तियोंं पर काम कर रही है। नतीजा है कि बिहार का विकास रुका हुआ है। सरकार में जो लोग हैं पिछले 30-32 सालों से वही बिहार पर शासन कर रहे हैं। जब इतने दिनों में जब इनसे कुछ नहीं बदला तो आगे क्‍या बदलेगा। सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.