Move to Jagran APP

जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, मानव शृंखला भी बनाई

जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया के छात्र छात्राओं ने शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद छात्र छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव पर मानव शृंखला भी बनाई। प्राचार्य डा. अरविंद कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 03:14 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 03:14 PM (IST)
जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, मानव शृंखला भी बनाई
आजादी के अमृत महोत्सव पर मानव शृंखला भी बनाई

 संवाद सूत्र, रामगढ़: स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया के छात्र छात्राओं ने शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद छात्र छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव पर मानव शृंखला भी बनाई। जागरुकता रैली को विद्यालय के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल परिसर से निकल कर सड़क मार्ग होते हुए भिरखीरा गांव में गई। वहां पूरे गांव की गलियों का भ्रमण करते हुए पुनः स्कूल के बगल की अजा बस्ती के चारों तरफ भ्रमण की। स्कूली छात्र हाथ में तिरंगा लिए थे। 

loksabha election banner

भारत माता की जयघोष व वंदेमातरम की करतल ध्वनि से पूरा परिवेश गूंजायमान हो रहा था। विद्यालय के पांच सौ से अधिक छात्र छात्राएं इस जागरूकता रैली में शामिल हुए। भिरखिरा गांव में जागरूकता रैली का समाजसेवी सुशील सिंह कुशवाहा द्वारा स्वागत किया गया। तदोपरांत यह जागरूकता रैली विद्यालय में वापस लौटी। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाना हम सबों का दायित्व है। 

गुलाम भारत में भारत माता को फिरंगियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए हमारे वीर रणबांकुरों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। उनके अप्रतिम शौर्य व बलिदान के कारण ही हमें स्वाधीन भारत में प्रगति की पटकथा लिखने का सुनहरा अवसर मिला। हम सभी स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ का जश्न घर घर तिरंगा लहराकर मनाएं और आजादी के जश्न में भागीदार बनें। रैली में अमृत महोत्सव मनाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे, कुरुतियां मिटाएंगे, नया भारत बनाएंगे जैसे नारे लगा रहे थे। 

जागरुकता रैली में विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी के अलावा छात्र दीपक, अलका, सिंगर शिखा तिवारी, आंचल कुमारी, सरस्वती, प्रीति, रीना, खुशबू प्रिंस सहित कई थे। दूसरी तरफ प्रखंड के बड़ौरा विद्यालय के एचएम बीरेंद्र सिंह, डहरक विद्यालय के एचएम राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार प्राप्त हरिदास शर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य राजीव रंजन, आंटडीह विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश व जोरार विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने भी बच्चों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.