Move to Jagran APP

सत्ता सुख के आदी हो गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

जदयू के द्वारा भाजपा से गठबंधन तोड़कर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने के विरोध में भाजपाइयों ने विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता का आदी बताते हुए तंज कसा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 01:02 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 01:02 AM (IST)
सत्ता सुख के आदी हो गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
सत्ता सुख के आदी हो गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

समस्तीपुर । जदयू के द्वारा भाजपा से गठबंधन तोड़कर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने के विरोध में भाजपाइयों ने विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता का आदी बताते हुए तंज कसा।

loksabha election banner

दलसिंहसराय, संस : प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश पासवान की अध्यक्षता में धरना दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता के जनादेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया। धरना में भाजपा जिला महामंत्री राजीव कुमार चौधरी,पूर्व विधायक शील कुमार राय, अनिल सिंह, शंभू साह, सतवंत चौधरी, उमेश कांत चौधरी, नवल किशोर झा, हरे कृष्ण,सरवन कुमार पोद्दार, मनीष पाठक, सोनू चौधरी, अमित चौधरी, सुरेश, विमल झा आदि शामिल थे।

शिवाजीनगर,संस : भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना दिया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी ने की। रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन की सरकार और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने नीतीश कुमार पलटू नेता बताते हुए कहा कि अब उनकी विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। कब किसको धोखा देंगे, यह कहा नहीं जा सकता है। विधायक ने कहा कि एनडीए की सरकार बढि़या काम कर रही थी। मौके पर घनश्याम ठाकुर, संतोष राय, सुनील झा विजय कुमार बिट्टू, पंचायत समिति सरोज कुमार, उमेश कुमार मंडल संजय मंडल, संतोष कुमार, इंद्रजीत मुखिया, अमरजीत ठाकुर, विक्रम कांत झा, किरण वेदी झा, अशोक सिंह, प्रो. दोरिक राम समेत अन्य मौजूद रहे।

खानपुर,संस : भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनादेश के विश्वाघात को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर घरना दिया। अध्यक्षता खानपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सहनी ने की। संचालन खानपुर उतरी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार झा ने किया। वक्ताओं ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी प्रेमी है। ये गिरगिट की तरह रंग बदलते रहते हैं। इसमें जिला मंत्री शिव शंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार राम, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक कुमार मंडल, महामंत्री संजीव कुमार ईश्वर, पंकज कुमार राय, प्रमोद कुमार पोद्दार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन कुमार कर्ण, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम सिंह, सोनेलाल पासवान, पप्पू झा,पवन मिश्र, रघुवीर स्वर्णकार, राजा राम महतो, दिलीप कुमार राय, वरुण चौधरी,विजय चौधरी,सुरेश शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कल्याणपुर, संस : प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के तीनों मंडल के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासघात पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया। संचालन दक्षिणी मंडल महामंत्री राजन सिंह ने किया। इसे विमला सिन्हा, मोहन मल्लिक, शशि भूषण शर्मा, विजय शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा्र सुरेंद्र ठाकुर, प्रभात कुमार उर्फ सोनू, अवधेश ठाकुर, नंद किशोर मिश्र, चकमेहसी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, दिलीप सहनी समेत अन्य थे।

उजियारपुर, संस : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। मंडल अध्यक्ष राजनारायण सहनी, नवीन कुमार मुरारी एवं अमृत कुमार चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी तरुण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार एकबार पुन: विकास विरोधी ताकतों के साथ मिलकर अपने ओछेपन राजनीति का परिचय दिया है। समय आने पर जनता उन्हें सबक सिखायेगी। भाजपा नेता डा. शील कुमार राय ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता के विश्वास को गहरा ठेस पहुंचाया है। सूबे की जनता अगले लोकसभा चुनाव में इस आघात का मुंहतोड़ जबाब देगी। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रुमान अहमद साबरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता की नहीं,बल्कि कुर्सी के लालच में परिस्थितियों के मुख्यमंत्री बन गए है। संचालन ऋषिकेश मिश्रा ने किया। मौके पर सभा को जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ नेता नंदकिशोर अग्रवाल, कमलकांत राय, रविद्र प्रसाद मधुकर, आदित्य वत्स, प्रभात कुमार ठाकुर, अविनाश झा, शत्रुध्न दास, सुजय पांडेय, मनोज पांडेय, राकेश रंजन, चंदन कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंह, सुबालाल सहनी, शशिद्र मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं तथा शक्तिकेंद्र प्रमुखों ने संबोधित किया।

ताजपुर,संस : भाजपा ताजपुर पूर्वी-पश्चिमी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी एवं राजकुमार पंडित के संयुक्त नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। इसका हिसाब आने वाले चुनाव में जनता लेगी। संचालन दिलीप कुमार ने किया। भाजपा नेता कृष्ण मोहन गुप्ता, दिनेश कुशवाहा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, राजकुमार राय, सुशील चौबे आदि उपस्थित थे।

शाहपुर पटोरी, संस : पटोरी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय आक्रोश पूर्ण धरना दिया। इस धरना में नेताओं ने नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने विगत चुनाव में मिले जनादेश का अपमान किया है, इसका जवाब जनता देगी। नेताओं ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सिर्फ कुर्सी पाने के लिए ही राजनीति करते हैं। मौके पर विधायक राजेश कुमार सिंह, मनोरंजन मोदीन, डा. मनोज ठाकुर, राजीव कुमार मिश्रा, रामचंद्र चौधरी, विमलेश झा, जय कृष्ण झा, मनोज मांझी सहित काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

रोसड़ा,संस : भाजपा के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय रोसड़ा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक वीरेंद्र कुमार ने नीतीश कुमार पर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए जनता के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया। इसे जनादेश का अपमान बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहारवासी इसका जवाब अवश्य देंगे। प्रखंड अध्यक्ष जयराम दास की अध्यक्षता मे धरना सभा का संचालन नगर अध्यक्ष मोहन पटवा ने किया। मौके पर घनश्याम राय,दिनेश कुमार झा, अनिष राज, संजीव कुमार राय, नूनू प्रसाद झा, नवनीत झा, प्रशांत राय, संतोष कुमार राय, डा. विमलेश चौधरी, लक्ष्मी महतो, नीरज सिंह, ललन सिंह एवं राजेश साह सहित दर्जनों शामिल थे।

मोहिउद्दीननगर, संस : भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड परिसर में धरना दिया। विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। अध्यक्षता धर्मवीर कुंवर ने की। संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। मौके पर जितेश कुमार सिन्हा, जितेन्द्र चौहान, भारतेंदु सिंह, मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी, राजकुमार पाल, रितेश कुमार चौधरी, गुलशन कुमार सिंह, राजकिशोर राय, मदन झा, संजीव कुमार राय आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.